Haryana Roadways bus: पिहोवा चैत्र चौदस मेले के लिए हरियाणा रोडवेज की 100 स्पेशल बसें, 16 मार्च से सेवा शुरू

Date:

Haryana Roadways bus: हरियाणा के कुरक्षेत्र जिले में आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले के लिए हरियाणा रोडवेस द्वारा विशेष बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह मेला कुरुक्षेत्र के पेहोवा में आयोजित होगा। जिसके चलते करीब 100 स्पेशल बस चलने का निर्णय लिया गया है।

ये बस अम्बाला से पेहोवा के बिच चलाई जाएगीं। जिसके चलते श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 18 और 19 मार्च को ज्यादा भीड़ होगी जिसके चलते इस दिन सबसे ज्यादा बस चलने का फैसला लिए गया है।

पिहोवा चैत्र चौदस मेला 2026 के लिए विशेष बस सेवा Haryana Roadways bus

Haryana Roadways bus: पिहोवा चैत्र चौदस मेले के लिए हरियाणा रोडवेज की 100 स्पेशल बसें, 16 मार्च से सेवा शुरू
Haryana Roadways bus: पिहोवा चैत्र चौदस मेले के लिए हरियाणा रोडवेज की 100 स्पेशल बसें, 16 मार्च से सेवा शुरू

जैसे की पहले भी बताया गया है कि हर साल कि तरह इस बार भी चैत्र चौदस मेला में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है और इसी के चलते यात्री बस के द्वारा ज्यादा यात्रा करतें है। जिसके चलते परिवहन विभाग द्वारा विशेष बस चलने का फैसला लिया गया है। अब अम्बाला रोडवेस से करीब 100 अतिरिक्त बस चलने का फैसला लिया गया है। ताकि यात्रियों को यात्रा के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकें।

मेले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

पिहोवा स्थित सरस्वती तीर्थ को हिंदू परंपरा में अत्यंत पवित्र माना जाता है। चैत्र माह की कृष्ण चतुर्दशी को यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। श्रद्धालु इस अवसर पर पूर्वजों के लिए पिंडदान और श्राद्ध कर्म करते हैं जिसके चलते सरस्वती तीर्थ में पवित्र स्नान करते हैं और मंदिरों में पूजा और दान करते हैं इतिहासकारों के अनुसार पिहोवा का धार्मिक महत्व कई सदियों पुराना है और इसे पितृ कर्म के प्रमुख स्थलों में से एक माना जाता है। Haryana Roadways bus

किस तारीख को कितनी बसें चलेंगी Haryana Roadways bus

परिवहन विभाग के अनुसार मेले के दौरान बसों का संचालन इस तरह किया जाएगा इसमें 16 मार्च से बस सेवा शुरू की जाएगी और 16 से 19 मार्च तक लगातार संचालन जारी रहेगा जिसके बाद 18 और 19 मार्च को अतिरिक्त बसें और जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है ऐसे ही अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें लगातार चलाई जाएंगी ताकि किसी को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। Haryana Roadways bus

बसों की टाइमिंग और संचालन व्यवस्था

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों का संचालन सुबह लगभग 9 बजे से शुरू होगा और बस जैसे ही भर जाएगी तुरंत रवाना कर दी जाएगी इसमें अंबाला से पिहोवा के लिए लगातार अंतराल में बसें उपलब्ध रहेंगी और इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीड़ के बावजूद यात्रियों को सुचारू परिवहन सुविधा मिल सके।

बीच रास्ते इस स्थान पर मिलेगा ठहराव

मेले के लिए चलने वाली बसों को जनसुई हेड बस स्टैंड पर भी रोका जाएगा। यहां यात्रियों के लिए चेक पोस्ट की व्यवस्था और चाय और पानी के लिए छोटा विश्राम होगा बस संचालन की निगरानी में इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान थोड़ी राहत भी मिल सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related