oscars 2026 winners : ऑस्कर की रेस सदा से एक मुश्किल मुकाबला रही है और 98वें अकादमी पुरस्कारों में दो फिल्मों ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ के मध्य जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को लगभग 13 नामांकन मिले थे, जिसमें से 6 अवॉर्ड जीतकर इस फिल्म ने नया कीर्तिमान रच दिया है। वहीं दूसरी ओर रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ ने ऑस्कर में 16 नामांकन हासिल किए थे, जो इस वर्ष किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा थे लेकिन 4 अवॉर्ड ही जीतने में सफल रही।
जॉर्डन और जेसी के नाम रहा ये वर्ष (oscars 2026 winners)
बेस्ट एक्ट्रेस्स के पुरस्कार का अनुमान लगाना ज्यादा आसान था, जेसी बकली को उनकी फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए यह पुरस्कार मिलना करीब तय माना जा रहा था और ठीक ऐसा ही देखने को भी मिला। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘बन बैटल आफ्टर अनदर’ के नाम रहा। इसके अतिरिक्त और किसे ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड मिले, ये जानने के लिए नीचे पूरी लिस्ट पढ़ें है।

ऑस्कर 2026 के अब तक के विजेताओं के नाम (oscars 2026 winners)
- बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
- मुख्य भूमिका में बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
- मुख्य भूमिका में बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकली (फिल्म: हैमनेट)
- बेस्ट निर्देशन: पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट सहायक एक्ट्रेस: एमी मैडिगन (‘वेपन्स’ के लिए)
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर (के पॉप डिमॉन हंटर)
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स (द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली (‘फ्रेंकेंस्टीन’ के लिए)
- बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल और क्लियोना फ्यूरी (‘फ्रेंकेंस्टीन’ के लिए)
- बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर: कसंद्रा कुलुकुंडिस (‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए)
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: ‘द सिंगर्स’ और ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा’ (टाई)
- बेस्ट सहायक एक्टर: शॉन पेन
- बेस्ट मूल पटकथा (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले): सिनर्स (लेखक: रयान कूगलर)
- बेस्ट रूपांतरित पटकथा (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले): वन बैटल आफ्टर अनदर (लेखक: पॉल थॉमस एंडरसन)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकेंस्टीन (टमारा डेयरडेविल और शेन वेउओ)
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट: अवातार: फायर एंड ऐश
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एंप्टी रूम्स
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्टर पुतिन
- बेस्ट स्कोर: सिनर्स
- बेस्ट साउंड: एफ 1
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
- बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू
- बेस्ट मूल गीत: गोल्डेन

