FOSSiBOT F116 Pro: \वर्तमान में जहा सभी कंपनी 6 से 7 इंच स्क्रीन वाले फ़ोन का प्रयोग कर रही है वही अब एक कंपनी ने केवल 4 इंच की स्क्रीन वाला फ़ोन लॉन्च कर दिया है। जो देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। यह चीन की कंपनी FOSSiBOT ने मोबाइल मार्किट में नई चुनौती के रूप में पेश किया है। इस फ़ोन का साइज केवल 114.5mm की लम्बाई है। FOSSiBOT F116 Pro
लेकिन बेहतरीन दिखने वाला इसका डिजाइन और हार्डवेयर काफी प्रीमियम और फ्लैगशिप फ़ोन को टककर देता है। छोटे फ़ोन रखने के शौकीनों के लिए यह काफी जबरदस्त और किफयती प्रोडक्ट कंपनी द्वारा पेश किया गया है। इस फ़ोन में बेहतरीन फीचर्स के साथ ही इसे एक हाथ से प्रयोग करना भी काफी आसान है।
12GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर FOSSiBOT F116 Pro

FOSSiBOT F116 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका 4-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 540 × 1168 पिक्सल है। हालांकि, फोन दिखने में छोटा है लेकिन वजन में यह 207 ग्राम का है, जो इसकी मजबूती और भारी हार्डवेयर की गवाही देता है।
फोन के अंदर मीडियाटेक का 4 नैनोमीटर वाला ‘डाइमेंसिटी 7300’ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है, जो 2.5 गीगाहर्ट्ज़ की टॉप स्पीड पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 12GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है, जो इस साइज के फोन में अब तक शायद ही कभी देखी गई हो। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को भी आसान बना देता है।
प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए डेडिकेटेड कैमरा बटन FOSSiBOT F116 Pro
सिर्फ साइज और स्पीड ही नहीं, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी इसमें काफी कुछ है। फोन के पिछले हिस्से पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 152.6 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है, जो चौड़े दृश्यों को कैद करने में माहिर है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इसमें फोटोग्राफर्स के लिए एक ‘डेडिकेटेड कैमरा बटन’ और एक इन-बिल्ट हुक दिया है, जिससे इसे सीधे ट्राइपॉड से जोड़ा जा सकता है। यह छोटी सी डिवाइस व्लॉगर्स के लिए किसी पोर्टेबल स्टूडियो से कम नहीं है। FOSSiBOT F116 Pro
मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा: पानी और गिरने का कोई डर नहीं
इस छोटे से स्मार्टफोन को कंपनी ने लोहे जैसा मजबूत बनाया है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि यह 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68 और IP69K जैसी उच्चतम रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे लेटेस्ट मानकों को सपोर्ट करता है।
ऊर्जा के लिए इसमें 3,700mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। मजेदार बात यह है कि यह 10W की रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर यह आपके दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है।

