Jind new collector rate 2026 : 15 से 120 प्रतिशत तक बढ़ेंगे जिले में जमीन के कलेक्टर रेट, रजिस्ट्री करवाना होगा महंगा

Date:

Jind new collector rate 2026 : जींद। नए वित्त वर्ष (2026) में प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाना और महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट तैयार किए हैं। जींद शहर के साथ- साथ जिलेभर में रिहायशी व व्यावसायिक जमीन के कलेक्टर में 15 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। जिसको प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। अप्रैल में नए कलेक्टर रेट लागू होंगे।

इन प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर आमजन से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियां 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक जमा करवा सकता है। आपत्ति संबंधित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, उपमंडल अधिकारी कार्यालय या लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 418 में दी जा सकती हैं। डीसी ने कहा कि प्रस्तावित कलेक्टर रेट जिला की वेबसाइट पर भी अपलोड किए जा रहे हैं, ताकि लोग इन्हें आसानी से देख सकें।

Jind new collector rate 2026 Registration will increase by 15 to 120 percent
Jind new collector rate 2026 Registration will increase by 15 to 120 percent

साथ ही आमजन अपनी आपत्तियां लिखित रूप में या ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में पूरी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए और सभी जरूरी कार्यवाही समय पर पूरी की जाए। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रस्तावित कलेक्टर रेट (Jind new collector rate) को ध्यान से देखें और यदि कोई आपत्ति हो, तो समय रहते अवश्य दर्ज करवाएं।

Jind new collector rate : जींद शहर में कलेक्टर रेट कहां कितनी बढ़ोतरी का है प्रस्ताव

  • जींद स्कीम नंबर पांच व छह में रिहायशी जमीन का मौजूदा कलेक्टर रेट 40700 रुपये प्रति गज है। 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 46805 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • जींद सेक्टर पांच व छह में व्यावसायिक जमीन का मौजूदा कलेक्टर 63580 रुपये प्रति गज है। 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 72296 रुपये प्रति वर्ग प्रस्तावित।
  • जींद की स्कीम नंबर 19 में रिहायशी जमीन का मौजूदा कलेक्टर रेट 38170 रुपये प्रति गज है। 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 43895.5 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • जींद के सेक्टर छह से 11 में रिहायशी जमीन का कलेक्टर रेट 25410 रुपये है, 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 29221.5 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • जींद के सेक्टर छह से 11 में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 49610 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 59532 रुपये प्रति वर्ग गज करना प्रस्तावित।
  • जींद के तांगा चौक व पंजाबी बाजार में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 82610 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 99132 रुपये प्रति वर्ग गज करना प्रस्तावित।
  • जींद के पालिका बाजार के दोनों मेन रोड की दुकानों को छोड़कर बाकी व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 63580 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 76296 रुपये प्रति वर्ग करना प्रस्तावित।
  • जींद में औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 10230 रुपये है, जिसमें 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करके 12276 रुपये प्रति वर्ग प्रस्तावित।

जींद जिले में साल 2025 के कलेक्टर रेट यहां देखें 

Jind new collector rate 2025 : जींद जिले में नए कलेक्टर रेट लागू, 20 से 50 प्रतिशत तक बढ़े कलेक्टर रेट, देखें कहां कितने जमीन के रेट

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related