Gudi Padwa Wishes in Hindi: हिंदू नववर्ष के आगमन पर अपनों को भेजें ये आत्मीय संदेश और शुभकामनाएं

Date:

Gudi Padwa Wishes in Hindi: गुड़ी पड़वा मुख्यता महाराष्ट्र की जीवंत संस्कृति और परंपरा का प्रतिबिंब है इस साल यह 19 मार्च आज के दिन मनाया जा रहा है यह चैत्र मास के शुकल शुक्ल पक्ष के दिन मनाया जाता है यह पर्व कैलेंडर बदलने तक ही नहीं बल्कि उमीदों पर विजय पाने के का भी प्रतीक है।

कहा जाता है की इसी दिन ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी और इस दिन ही प्रभु श्री राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे।

अपनों को भेजें खास संदेश Gudi Padwa Wishes in Hindi

Gudi Padwa Wishes in Hindi: हिंदू नववर्ष के आगमन पर अपनों को भेजें ये आत्मीय संदेश और शुभकामनाएं
Gudi Padwa Wishes in Hindi: हिंदू नववर्ष के आगमन पर अपनों को भेजें ये आत्मीय संदेश और शुभकामनाएं

इसी के चलते आज के डिजिटल युग में त्योहारों की मिठास को कायम रखने के लिए अपनों को दिल से छू जाने वाले संदेश भेजे जाते है। अगर आप भी अपने मराठी दोस्त को दिल से छू जाने वाले संदेश भेजना चाहते है तो आम फोटो भेजने की जगह खुश खास संदेश आपके लिए तैयार किये गए है। Gudi Padwa Wishes in Hindi

रिश्तों में मिठास घोलेंगे ये चुनिंदा बधाई संदेश

गुड़ी पड़वा का अर्थ ही है ‘विजय पताका’। अपने प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए नए साल की मंगलकामनाएं दें।

सुख-समृद्धि की कामना वाले संदेश

नीम की कड़वाहट और गुड़ की मिठास के साथ, आपके जीवन में खुशियों का नया सवेरा आए। गुड़ी पड़वा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसे ऊंची लहराती है गुड़ी, वैसे ही आपका नाम और सम्मान भी बुलंदियों को छुए। इस नव संवत्सर पर आपके घर में सुख, शांति और लक्ष्मी का वास हो। नया दिन, नई सुबह और नई शुरुआत। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह हिंदू नववर्ष आपके लिए सफलता के नए द्वार खोले। शुभ गुड़ी पड़वा।

काव्यमयी और सुंदर कोट्स

सुनहरी धूप सजाए आंगन, महक उठे खुशियों से तन-मन। मुबारक हो आपको गुड़ी पड़वा का पावन क्षण।

चैत्र की पहली किरण के साथ, नई उमंगें हों आपके साथ। पूरे हों आपके सारे सपने, खुश रहें सदा आपके अपने।

खुशियों की आई है बहार, घर-घर में सजा है गुड़ी का उपहार। सदा बना रहे मां भवानी का प्यार। हैप्पी गुड़ी पड़वा।

गुड़ी पड़वा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

मराठी और कोंकणी समुदायों के लिए यह दिन नव संवत्सर का आरंभ है। घरों के बाहर ‘गुड़ी’ (एक ऊंचे बांस पर उल्टा तांबे का बर्तन, नीम के पत्ते और गाठी) लगाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। Gudi Padwa Wishes in Hindi

इस दिन बनाए जाने वाले व्यंजनों में पूरन पोली और श्रीखंड का विशेष स्थान है। साथ ही, नीम की पत्तियों और गुड़ का मिश्रण खाने की परंपरा हमें सिखाती है कि जीवन सुख और दुख (कड़वाहट और मिठास) दोनों का संगम है, जिसे हमें समभाव से स्वीकार करना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related