Kisan Panchayat Ramlila Maidan: दिल्ली कूच: रामलीला मैदान में किसानों का जमघट, सुबह से ही थमने लगी रफ्तार

Date:

Kisan Panchayat Ramlila Maidan: आज फिर से देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का मेला जुटने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले यह देश की बड़ी महापंचायत होने जा रही है इस पंचायत में देश के कोने कोने से किसान इकठे होकर इस पंचायत में पहुंचने जा रहे है। जिसके चलते इस पंचायत का बड़ा असर अभी से दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। Kisan Panchayat Ramlila Maidan

इसी के चलते पुलिस की और से भी सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किये गए है। वही ट्रैफिक विभाग द्वारा भी साफ कह दिया गया है की सुबह 6 बजे से लेकर शाम करीब 4 बजे तक दिल्ली की सड़कों पर यातायात प्रभावित रह सकता है।

इन रास्तों पर रहेगा पहरा: कहां मुड़ना होगा और कहां नहीं? Kisan Panchayat Ramlila Maidan

Kisan Panchayat Ramlila Maidan: Delhi March: Farmers gather at Ramlila Maidan, pace slows down since morning
Kisan Panchayat Ramlila Maidan: Delhi March: Farmers gather at Ramlila Maidan, pace slows down since morning

ट्रैफिक पुलिस ने भी ताज़ा अपडेट जारी कर दिया है जिसके चलते जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग) पर सबसे ज्यादा दबाव रहने की उम्मीद है। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद करने या डायवर्ट करने की तैयारी कर ली है। अजमेरी गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को आसफ अली रोड के जरिए रामलीला मैदान की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन वाहन चालकों को जेएलएन मार्ग के वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने की सोच रहे हैं, तो सामान्य से कम से कम एक घंटा पहले घर से निकलना ही समझदारी होगी।

जाम की जद में पुरानी और नई दिल्ली, इन पॉइंट्स पर बढ़ेगी मुश्किल

महापंचायत के चलते रंजीत सिंह फ्लाईओवल, मिंटो रोड, कमला मार्केट और हमदर्द चौक जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक रेंगने की स्थिति में आ सकता है। चूंकि किसान बसों और निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं, इसलिए इन वाहनों की पार्किंग का दबाव आसपास की गलियों पर भी पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि आपातकालीन वाहनों और एम्बुलेंस के लिए रास्ता खुला रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, लेकिन आम जनता के लिए सफर आज चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

किसानों की मांगें और महापंचायत का मकसद Kisan Panchayat Ramlila Maidan

इस महापंचायत को लेकर किसानों का कहना है कि यह केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि सरकार तक अपनी लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने जैसे मुद्दों पर किसान एक बार फिर लामबंद हो रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है ताकि शहर के भीतर व्यवस्था न बिगड़े। विशेषज्ञों का मानना है कि इस आयोजन का असर शाम तक दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर भी देखने को मिल सकता है, इसलिए दिल्ली की ओर रुख करने वाले यात्री मेट्रो का सहारा लें तो बेहतर होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related