20 मार्च 2026 सोने-चांदी के भाव : एक दिन में भारी गिरावट, सोना-चांदी मार्केट में बड़ा भूचाल, देखें Gold silver price

Date:

20 March 2026 Gold silver price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मार्च माह में चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और चांदी अढाई लाख से सीधे सवा दो लाख रुपए के करीब आ पहुंची। वहीं सोना भी लगातार सस्ता हो रहा है। 20 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 20 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 889 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक ही दिन में सोने के दाम 7 हजार रुपए से ज्यादा टूट गए। हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 466 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूक गया।

एक दिन पहले ही सोने के भाव 1 लाख 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहे थे। वीरवार को मार्केट क्रैश हो गई और सोना तथा चांदी दोनों की कीमतें धड़ाम से नीचे आ गिरी। दिए गए भाव वीरवार रात के हैं। 20 मार्च को सुबह यही रेट लागू रहेंगे और दिन फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

20 march 2026 gold silver price today
20 march 2026 gold silver price today

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:   147889 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:   147297 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:   135466 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:   110917 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   86515 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 20 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

20 March chandi ka bhav : देश में चांदी की मार्केट क्रैश होती नजर आई और सुबह से शाम तक 14 हजार रुपए से ज्यादा कीमत गिर गई। आईबीजेए के अनुसार 20 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 29 हजार 873 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले ही यह 2 लाख 49 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा हुआ था। चांदी की कीमतों में 10 दिनों में 30 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। अगर प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 63 हजार 348 रुपए दर्ज किया गया।

Gold silver price : MCX पर 20 मार्च को चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वीरवार देर शाम तक चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी ने लंबे समय के निचले स्तर को छु लिया। MCX पर चांदी के रेट 2 लाख 20 हजार रुपये से भी नीचे आए गए। वहीं MCX पर सोने के रेटों में 12 हजार से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसमें सात हजार रुपये की गिरावट केवल कुछ ही मिनटों में देखने को मिली। वीरवार शाम को सोना के रेट गिरकर 141,121 रुपये पहुंच गए थे।

सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण

सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से हो रही गिरावट के प्रमुख कारण ये सामने आए हैं कि आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। निवेशक गोल्ड सिल्वर बेचकर कैश एकत्रित कर रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।


ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट 

IAS Transfer 2026 : हरियाणा में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related