Haryana Marriage Certificate: खुशखबरी: हरियाणा में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, जानें दो नए तरीके

Date:

Haryana Marriage Certificate: हरियाणा सरकार ने डिजिटल इंडिया की दिशा की ओर फिर से नै पहल करते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी रहत दी है। अब आम जन को शादी का पंजीकरण करवाने के लिए नगर निगम ओर तहसील के चक्र नहीं काटने पड़ेगें। अब प्रदेश में विवाह के पंजीकरण की प्रकारिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके चलते यह प्रक्रिया ओर भी आसान ओर पेपरलेस हो गई है।

नगर निगम के अधिकारियों केअनुसार अब इस नई व्यवस्था का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना और जनता के समय की बचत करना है। जिसके चलते नवविवाहित जोड़े दो अलग-अलग विकल्पों के जरिए अपना मैरिज सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। Haryana Marriage Certificate

दो विकल्पों ने आसान बनाई राह: अपनी सुविधा से चुनें रास्ता Haryana Marriage Certificate

Haryana Marriage Certificate: खुशखबरी: हरियाणा में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, जानें दो नए तरीके
Haryana Marriage Certificate: खुशखबरी: हरियाणा में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, जानें दो नए तरीके

हरियाणा सरकार ने पंजीकरण के लिए दो मुख्य तरीके पेश किए हैं, ताकि तकनीक के जानकार और सामान्य नागरिक, दोनों को सुविधा हो सकें और शादी पंजीकरण प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकें। Haryana Marriage Certificate

पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया

एक तिरका पूरी तरह ऑनलाइन OTP आधारित प्रणाली यह तरीका उन जोड़ों के लिए सबसे सटीक है जिनके माता-पिता जीवित हैं और हरियाणा के स्थायी निवासी हैं। इसमें माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आता है। इसके जरिए दस्तावेजों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन हो जाता है और प्रक्रिया पूरी होते ही डिजिटल सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है। इसमें दफ्तर जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।

दूसरा तरीका हाइब्रिड मॉडल Haryana Marriage Certificate

हाइब्रिड मॉडल ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और फिजिकल वेरिफिकेशन अगर आप दफ्तर जाकर सभी कार्य पूरा करना चाहते हैं, तो पहले ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी पसंद की तारीख और समय बुक कर सकते हैं। निर्धारित समय पर निगम कार्यालय जाकर दस्तावेजों की जांच करानी होगी औरसाथ ही आपको प्रमाण-पत्र दे दिया जाएगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत: पहले से कर लें तैयारी

प्रक्रिया को सुगम बनाने केकि आवेदन से पहले कागजों की जांच अनिवार्य है। आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए जिसमे तस्वीरें पति-पत्नी की 3 संयुक्त फोटो और शादी की रस्मों फेरे, जयमाला, आशीर्वाद की 4 फोटो।

इसके अलावा पहचान और आयु: आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट होने चाहिए। अनिवार्य दस्तावेज: हरियाणा की फैमिली आईडी’अब शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। गवाह दो गवाहों के पहचान पत्र।शादी का सबूत शादी का कार्ड या पंडित द्वारा दिया गया शपथ पत्र। यदि शादी को 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, तो आपको एक संयुक्त शपथ पत्र भी देना होगा।

क्यों अटक जाता है आवेदन? अधिकारी की खास सलाह

अक्सर देखा गया है कि तकनीक के दौर में भी कई आवेदन डाटा गलत होने के कारण रिजेक्ट हो जाते हैं। अगर एक अक्षर की भी गलती हुई, तो सिस्टम आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। इस योजना से डिजिटल पहल से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और लोग सीधे सरकार की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related