Free Ration Scheme: देश के कई राशन कार्ड धारकों के लिए ख़ुशी की खबर सामने आ रही है। अब केंद्र सरकार की और से आम जन को राहत देने के लिए काफी महत्चपूर्ण फैसला लिया गया है जिसके चलते अब अप्रैल में ही उपभोगता पुरे 3 महीने का राशन एक साथ ले सकता है। Free Ration Scheme
जिसके चलते PSD योजना से जुड़े परिवारों के लिए यह खबर काफी अहम है। क्योंकि अब से पहले हर महीने बाहर की धुप में चक्कर काटने पड़ते थे वह भी एक महीने के राशन के लिए लेकिन अब 3 महीने का राशन एक साथ ही मिल जाएगा। जिससे काफी राहत मिलेगी।
अप्रैल, मई और जून का कोटा एक साथ Free Ration Scheme

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से फैसले की पुष्टि की है। सरकारी जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 के कोटे के साथ ही मई और जून का अनाज भी लाभार्थियों को आवंटित कर दिया जाएगा।
पात्र परिवार अपने नजदीकी सरकारी राशन डिपो पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर यह स्टॉक प्राप्त कर सकते हैं। हलाकि इस एक साथ वितरण प्रक्रिया के पीछे किसी भी बात का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन अलग अलग चर्चाएं चल रही है।
नई फसल के लिए जगह बनाने की कवायद Free Ration Scheme
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का सीधा कारण रबी की फसल से माना जा रहा है। देश के सरकारी गोदाम इस समय अनाज से भरे पड़े है जबकि नई अवाक् शुरू होने वाली है। जो फसल को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के सामने बड़ी चुनौती के रूप से सामने आ रही है।
“गोदामों को समय रहते खाली करना जरूरी है ताकि किसानों से खरीदा जाने वाला नया गेहूं खराब न हो। तीन महीने का राशन एक साथ बांटने से न केवल जनता को सुविधा होगी, बल्कि भंडारण प्रबंधन में भी बड़ी मदद मिलेगी। Free Ration Scheme
फर्जीवाड़े पर नकेल: अपात्रों के कटे नाम
राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने तकनीक का सहारा लिया है। केंद्रीय खाद्य राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने संकेत दिया है कि ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की वजह से फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना आसान हो गया है। Free Ration Scheme
आंकड़ों की बात करें तो इस मुहिम में हरियाणा सबसे आगे रहा है, जहां रिकॉर्ड 13.43 लाख अपात्र राशनकार्डों को रद्द किया गया है। इसका सीधा फायदा यह हुआ है कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल रहा है जो वास्तव में इसके हकदार हैं।
लाभार्थियों के लिए जरूरी बातें
समय का ध्यान रखें: राशन डिपो पर भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए अपने क्षेत्र के निर्धारित समय पर ही पहुंचें। फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन: वितरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, इसलिए बायोमेट्रिक मिलान अनिवार्य है। मुफ्त राशन की निरंतरता: यह वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

