Indian Railways KMA Hike: भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए नई सौगात की घोषणा की है जिसके चलते रेल मंत्रालय द्वारा लोको पायलेट और सहायक पायलेट के आलावा गार्ड्स के लिए किलोमीटर के हिसाब से KMA भत्ते में करीब 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महगांई भत्ते को करीब 50 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद अब इस तकनिकी भत्ते में वृद्धि से रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल होगा।
क्यों खास है यह फैसला? Indian Railways KMA Hike

रेलवे की कार्यप्रणाली आम दफ्तरों से काफी जुदा होती है। जो कर्मचारी सीधे तौर पर ट्रेन संचालन से जुड़े होते हैं, उनकी ड्यूटी का बड़ा हिस्सा पटरियों पर गुजरता है।
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे रेलकर्मियों के धैर्य और एकजुटता की जीत बताया है। उनके मुताबिक, त्योहार के समय इस तरह का वित्तीय प्रोत्साहन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा।
क्या होता है किलोमीटर भत्ता (KMA)?
रेलवे में ‘रनिंग स्टाफ’ को सामान्य भत्तों के बजाय उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर भुगतान किया जाता है। चूँकि ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान लगातार सफर में रहते हैं, इसलिए उन्हें प्रति किलोमीटर के हिसाब से ‘किलोमीटर माइलेज अलाउंस’ मिलता है। Indian Railways KMA Hike
जिसके चलते इस भत्ते की खास बात यह है कि इसमें एक न्यूनतम गारंटी राशि शामिल होती है। यानी अगर किसी तकनीकी कारण या रूट की वजह से ड्राइवर ने कम दूरी तय की है, तो भी उसे एक निश्चित राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। की आपको इतनी राशि जरूर मिलेगी।
यह भत्ता केवल उन लोगों को मिलता है जो इंजन के केबिन या गार्ड के डिब्बे में तैनात होकर ट्रेन को गंतव्य तक पहुँचाते हैं।
भत्ते में बढ़ोतरी और नियम Indian Railways KMA Hike
रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार, भत्तों का सीधा संबंध महंगाई भत्ते (DA) से होता है। जैसे ही DA की दर 50 प्रतिशत के आंकड़े को छूती है, वैसे ही विभिन्न श्रेणियों के भत्तों में स्वत 25 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान लागू हो जाता है।
इसी नियम का लाभ अब रनिंग स्टाफ को मिलने जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के बाद वरिष्ठ लोको पायलट्स के मासिक वेतन में हजारों रुपये का अंतर आएगा। रेलवे बोर्ड इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना और विस्तृत दिशा-निर्देश बहुत जल्द जारी करने वाला है।

