Haryana Sports : ऑल इंडिया सर्विसेज योगा में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन, यशोदा आर्या ने जीते 2 गोल्ड

Date:

Haryana Sports : चंडीगढ़ में आयोजित हो रही ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता में जींद की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा ने ट्रेडिशनल और रिदमिक इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। यशोदा पिछले 3 साल से इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीत रही हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन रहीं।

बता दें कि 17 से 21 मार्च तक खेल विभाग द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में टेबल टेनिस हाल में ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता पुरुष व महिला का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के 36 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की। जींद की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा (Yashoda Arya Jind) ने 40 से 50 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल इवेंट में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Haryana Sports Jind yashoda arya win gold madel
Haryana Sports Jind yashoda arya win gold madel

Haryana Sports : जींद के कुल चार मेडल

इसके बाद रिदमिक पेयर 40 से 50 आयु वर्ग में गुरुग्राम की निधि और यशोदा का गोल्ड मेडल रहा। 50 से ज्यादा आयु वर्ग में जींद के शामलो कलां में प्रिंसीपल शिवनारायण शर्मा, बूढ़ा खेड़ा लाठर स्कूल से सोमदेव आर्य की जोड़ी ने भी रिदमिक पेयर में 50 से ज्यादा आयु वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन खेल सचिव आईएएस प्रेरणा पुरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया।

Haryana Sports Jind yashoda arya win gold madel
Haryana Sports Jind yashoda arya win gold madel

Haryana Sports : यशोदा मैडम की हैट्रिक

जींद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कैमिस्ट्री की प्राध्यापिका यशोदा आर्या लगातार तीन साल से इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीत रही हैं। इस बार उनकी हैट्रिक रही। यशोदा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उनके अब तक 12 मेडल हो चुके हैं तो राज्य स्तर पर वह 40 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं। जींद में डिवाइन योगा सेंटर पर यशोदा आर्या गुरु जोरा सिंह आर्य के मार्गदर्शन में पिछले कई सालों से अभ्यास करती हैं।

पूरी वीडियो यहां देखें 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related