Railway Updates: रेल यात्रियों के लिए राहत: हरियाणा से राजस्थान और महाराष्ट्र का सफर अब और आसान

Date:

Railway Updates train: अब उत्तर पश्चिम रेलवे की और से यात्रियों को काफी रहत देते हुए नया फैसला लिया है जिसके चलते यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे की और से गर्मियों की छुटियों को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रैन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है जिसके चलते हरियाणा राजस्थान और महाराष्ट्र तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। जिसके चलते अब ट्रैन का कन्फर्म टिकट भी मिलना आसान होगा। इसमें कई महत्वपूर्ण ट्रैन को शामिल किया गया है।

इस निर्णय से न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि उन पर्यटकों के लिए भी सफर सुगम होगा जो छुट्टियों में जयपुर या मुंबई घूमने के लिए जाना चाह रहे है। Railway Updates

मायानगरी मुंबई का सफर अब अगस्त तक मुमकिन Railway Updates

Railway Updates: रेल यात्रियों के लिए राहत: हरियाणा से राजस्थान और महाराष्ट्र का सफर अब और आसान
Railway Updates: रेल यात्रियों के लिए राहत: हरियाणा से राजस्थान और महाराष्ट्र का सफर अब और आसान

मुंबई और भिवानी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब अगले चार महीनों तक ऐसे ही चलेगी जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है। कि ट्रेन नंबर 09001/02 (मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल): यह द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब मुंबई सेंट्रल से 31 मार्च से लेकर 31 जुलाई तक संचालित होगी। Railway Updates

वहीं, भिवानी से वापसी की दिशा में इसका विस्तार 1 अप्रैल से 1 अगस्त तक कर दिया गया है। यह ट्रेन उन व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाइफलाइन है जो दक्षिण हरियाणा से आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच लगातार सफर करते हैं। Railway Updates

राजस्थान जाने वाले पर्यटकों को बड़ी सौगात

पर्यटन के लिहाज से राजस्थान हमेशा से ही पसंदीदा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने जयपुर-भिवानी रूट पर भी अपनी सेवाओं को विस्तार दिया है। जिसके चलते ट्रेन नंबर 09733/34 (जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल): जयपुर से यह ट्रेन 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अपने 14 फेरे (ट्रिप) पूरे करेगी। Railway Updates

इसके बाद, यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए इसकी अवधि को 15 अप्रैल से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया है। भिवानी से भी यह ट्रेन इसी विस्तारित अवधि के दौरान अपनी सेवाएं जारी रखेगी।

नियमित ट्रेनों में कम होगा ‘वेटिंग’ का झमेला Railway Updates

रेलवे के इस कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इस रूट पर चलने वाली नियमित (रेगुलर) ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ कम होगा। गर्मियों के पीक सीजन में जब लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, तब ये स्पेशल ट्रेनें एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आती हैं। Railway Updates

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related