Bhasha Sumbali Dhurandhar: इन दिनों बॉलीवुड में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंदर काफी सुर्खिया बटोर रही है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर भी काफी चर्चा हो रह है। ऐसे में एक चेहरा ऐसा भी है जो अपनी सादगी से सवांदो से सभी का ध्यान अपनी और खींच रहा है। इस फिल्म में जसकीरत के किरदार के लिए कानून की लड़ाई लड़ने वालीके रूप में भाषा सुंबली ने भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। Bhasha Sumbali Dhurandhar
जो अपनी अदाकारी का जादू इस फिल्म में बिखेर रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में कई बड़े बड़े केस को सॉल्व करने वाली यह अभिनेत्री असल जिंदगी में हरियाणा के नारनौल की बहु है।
NSD में शुरू हुआ था सफर, 6 साल पहले बना नारनौल से नाता Bhasha Sumbali Dhurandhar

भाषा और उनके पति सुनील सोनी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। साथ में थिएटर करते-करते दोस्ती हुई और फिर 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
सुनील सोनी खुद एक मंझे हुए कलाकार और निर्देशक हैं। सुनील ने बताया कि वे भले ही मुंबई शिफ्ट हो गए हों, लेकिन नारनौल की मिट्टी से उनका जुड़ाव आज भी अटूट है। पिछले साल ही 2 नवंबर को यह जोड़ी अपने पैतृक घर नारनौल आई थी, जहां भाषा का स्वागत एक पारंपरिक हरियाणवी बहू की तरह हुआ। Bhasha Sumbali Dhurandhar
‘शारदा पंडित’ से ‘गुलनार सैयद’ तक का शानदार सफर Bhasha Sumbali Dhurandhar
भाषा सुंबली का करियर ग्राफ उनकी मेहनत और प्रतिभा की गवाही देता है। साल 2020 में दीपिका पादुकोण के साथ ‘छपाक’ में नजर आने के बाद, 2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। फिल्म में शारदा पंडित के रूप में उनके अभिनय को कोई नहीं भूल सकता। इसके बाद साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘बारामूला’ में उन्होंने गुलनार सैयद का लीड रोल निभाया, जिसने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी स्थापित कर दिया।
एक ही छत के नीचे दो मंझे हुए कलाकार
सुनील सोनी भी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने सलमान खान की ‘दबंग-3’ और ‘इनकार’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
फिलहाल यह कलाकार जोड़ा मुंबई में रहकर अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। सुनील का कहना है कि भाषा को धुरंधर जैसी फिल्में उनके शुद्ध टैलेंट और पिछले काम के आधार पर मिली हैं। नारनौल में उनके भाई और मां आज भी रहते हैं, जो अपनी बहू की कामयाबी पर गर्व महसूस करते हैं। Bhasha Sumbali Dhurandhar

