Rewari AIIMS : रेवाड़ी एम्स में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी, जल्द शुरु होगी MBBS की कक्षाएं व शुरु, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Date:

Rewari AIIMS : रेवाड़ी के माजरा में एनएच-11 स्थित निर्माणाधीन देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को कार्यशील बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्रालय ने एम्स में एमबीबीएस की शुरुआती 50 सीटों को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही एमबीबीएस की कक्षाएं और ओपीडी सेवाएं शुरू होंगी।

कितने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भर्ती करनी जानी हैं ? (Rewari AIIMS)

दिल्ली एम्स द्वारा रेवाड़ी एम्स में प्रशासनिक पदों को भरने के लिए पहले ही विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। रेवाड़ी एम्स में कुल 1700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। एम्स प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का यह पहला अवसर है।

Rewari AIIMS: 50 MBBS seats approved at Rewari AIIMS; MBBS classes to commence soon, Union Minister informed
Rewari AIIMS: 50 MBBS seats approved at Rewari AIIMS; MBBS classes to commence soon, Union Minister informedRewari AIIMS: 50 MBBS seats approved at Rewari AIIMS; MBBS classes to commence soon, Union Minister informed

 

कुछ पदों के लिए वित्त मंत्रालय से अभी मंजूरी नहीं मिली है (Rewari AIIMS)

गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यालय ने बताया कि एम्स प्रशासन को भविष्य में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए और विज्ञापन जारी करने हैं। कुछ पदों के लिए वित्त मंत्रालय से अभी मंजूरी नहीं मिली है, जिसकी जल्द मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरने के लिए वित्त व्यय विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

कितने रुपये की लागत आएगी ? (Rewari AIIMS)

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही वित्त मंत्रालय से बात कर फाइलों को मंजूरी दिलवाएंगे, ताकि तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भी भरा जा सके।

एम्स में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्तियां आवश्यक हैं और इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने दोहराया कि तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भी जल्द भर्ती शुरू होगी। 750 बिस्तरों वाले इस एम्स के निर्माण पर लगभग 1700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related