24 मार्च 2026 सोने-चांदी के भाव : चांदी 13 हजार, सोना 8 हजार रुपए सस्ता, देखें Gold Silver price

Date:

24 March 2026 Gold silver price : विश्व में चल रहे तनाव के माहौल के बीच सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं। दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद सोमवार को मार्केट खुली और सोना तथा चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतें नीचे की तरफ आने लगी। दिन में सोना-चांदी काफी सस्ता हो गया तो वहीं शाम को हल्का सा उछाल देखने को मिला। 24 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूका। हालांकि सोमवार को दिन में 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सोने के भाव आ गए थे लेकिन शाम को फिर से उछाल आया और रात 12 बजे तक मार्केट बंद होने के समय 1 लाख 39 हजार 569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर भाव बंद हुए।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:   139569 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:   139010 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:   127845 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:   104677 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   81648 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 24 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

24 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 24 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 19 हजार 160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह चांदी में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। सोमवार को सुबह मार्केट खुलने के समय चांदी रिकार्ड तोड़ते हुए 2 लाख 1 हजार 500 रुपए पर पहुंच गई थी लेकिन दिन के समय फिर से भाव चढ़े और शाम को मार्केट बंद होने के दौरान चांदी के भाव 2 लाख 19 हजार 160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। एक ही दिन में 30 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आने से चांदी मार्केट में उथल-पुथल मच गई थी।

Gold Silver price : सोना चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो बातों का हमेशा ध्यान रखें। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। इसके अलावा सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related