Rewari Jaipur Rail Line: हरियाणा से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है रेल मंत्रालय द्वारा अब रेवाड़ी से जयपुर के बीच वाया नीमराणा से करीब 191 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी गई है।
जिसके चलते अब कार्य शुरू करने की तैयारियां चल रही है। विभाग द्वारा अब फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए बजट को भी मंजूरी दे दी गई है। Rewari Jaipur Rail Line
सर्वे के लिए 5.73 करोड़ का बजट जारी Rewari Jaipur Rail Line

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए करीब 5 करोड़ 73 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए सर्वे ही इस बारे में तय करेगा की इस रेल की पटरी इस खेत गांव और कस्बों से गुजरेगी। सर्वे पूरा होने के बाद एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट में न केवल स्टेशनों की सटीक लोकेशन तय होगी, बल्कि जमीन अधिग्रहण, पुलों का निर्माण, पर्यावरणीय प्रभाव और कुल लागत के बारे में भी जानकारी होगी।
नीमराणा के ‘जापानी जोन’ को लगेगा पंख Rewari Jaipur Rail Line
इस नई रेल लाइन का सबसे बड़ा फायदा नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र को होने वाला है। वर्तमान में नीमराणा एक बड़ा ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब है, जहाँ कई जापानी कंपनियों समेत बड़ी बहुराष्ट्रीय इकाइयां स्थापित हैं। इस नए प्रोजेक्ट के चलते मॉल ढुलाई रेलवे की सहायता से आसान होगी जिसके चलते उत्पादों को एक साथं से दूसरे स्थान पर आसानी से लेजाया जा सकेगा। जिसके चलते इस क्षेत्र में निवेश भी ज्यादा होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार में भी वृद्धि होगी।
आम यात्रियों को राहत
वर्तमान में रेवाड़ी से जयपुर जाने के लिए यात्रियों को या तो सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है या फिर पुराने रेल मार्ग से लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। नई लाइन बिछने के बाद समय की बचत होने के साथ ही जयपुर और रेवाड़ी के बीच की दूरी और यात्रा समय में बड़ी कटौती होगी। Rewari Jaipur Rail Line
अभी कितना लंबा है सफर
रेलवे की प्रक्रिया के अनुसार, सर्वे और डीपीआर के बाद ही बजट का अंतिम आवंटन और निर्माण कार्य शुरू होता है। हालांकि, प्रशासनिक मंजूरी मिलना इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार इस रूट को प्रायोरिटी पर रख रही है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले कुछ वर्षों में रेवाड़ी-जयपुर का सफर बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगा।

