Saturday, June 27, 2026
Homeक्राइमBanbhori mandir : बनभौरी में आस्था से खिलवाड़, खराब मिठाई बेचने, पार्किंग...

Banbhori mandir : बनभौरी में आस्था से खिलवाड़, खराब मिठाई बेचने, पार्किंग में गड़बड़ी के आरोप, डीसी को दी शिकायत

Banbhori mandir : हरियाणा में प्रसिद्ध हिसार जिले के बनभौरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने हिसार डीसी को भेजी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि नवरात्रों में बनभौरी मेले में खराब और बेकार मिठाई बेची जा रही है तो वहीं पार्किंग में भी बड़ी गड़बड़ी की जा रही है। सरपंच और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत भेजी है।

शिकायत में कहा गया है कि गांव बनभौरी में माता भ्रामरी देवी का नवरात्रि के समय अति भव्य मेला लगता है और ग्राम पंचायत द्वारा ठेकेदार को मिठाई का ठेका दिया जाता है। ठेकेदार अपनी दुकान लगाते हैं। डीसी साहब दो मेलों से ठेकेदार बेकार मिठाई व वजन कम और श्रद्धालुओं के साथ पैसे की गड़बड़ कर रहे हैं, इसका सबसे बड़ा कारण बीडीपीओ है।

क्योंकि उसने पिछली बार ठेकेदारों से ₹500000 लिए जो कि ठेकेदार उसके घर जाकर देकर आए और अब की बार भी बड़ी डील है, जो ठेकेदारों को मनमानी करने की इजाजत देती है और ठेकेदार अपनी मनमर्जी से बेकार मिठाई बेच रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

Banbhori mandir Allegations of selling bad sweets, parking irregularities
Banbhori temple Allegations of selling bad sweets, parking irregularities

Banbhori mandir : सरपंच, बीडीपीओ पर अवैध पार्किंग करवाने के आरोप

ग्रामीणों ने शिकायत में ये भी कहा कि सरपंच व बीडीपीओ द्वारा पशुओं के अस्पताल की चारदीवारी को तुड़वाकर पार्किंग के लिए अपने चाहतों को दी और मंदिर के पीछे जहां अधिकारीगण देश भर से आए सम्मानित जज व अन्य वीआईपी लोग, जो देश की सेवा कर रहे हैं, उनके लिए पार्किंग व्यवस्था निश्चित की गई थी, उसको भी इन्होंने लूट का अड्डा बना दिया है। इसलिए आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है संबंधित अधिकारी को सूचित करके मिठाई की गुणवत्ता चेक करवाई जाए और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाए।

Banbhori temple Allegations of selling bad sweets, parking irregularities
Banbhori temple Allegations of selling bad sweets, parking irregularities

ग्रामीणों के आरोप है कि बीडीपीओ बरवाला द्वारा लेटर जारी करके बार-बार पार्किंग को भी डिस्टर्ब किया जा रहा है, जो कि लंबे समय से गौशाला द्वारा आमजन के लिए पार्किंग व्यवस्था की जा रही है लेकिन वीडीपीओ पैसों के लालच आकर लापरवाही की वजह से श्रद्धालुओं की जान माल से खेल रहे हैं, जिससे समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है।

Banbhori mandir : ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

आपसे से प्रार्थना है धार्मिक भावनाओं को भड़काने और हजारों लोगों के स्वास्थ्य व खिलवाड़ करने पर दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिकायत में रणबीर, अमित, जोगेंद्र, संदीप, सोमबीर, कई पंच, सुमित, रामबीर, रोहताश, प्रवीन कुमारी, संदीप, सुरेश, दिलबाग, पवन, रमेश, राजेश, राकेश के हस्ताक्षर भी हैं और उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।

नोट : हम एकता क्रांति द्वारा किसी भी अधिकारी या दूसरे मौजिज पर आरोप नहीं लगाया जा रहा, ग्रामीणों की शिकायत को ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...