Jind smoking Fine : सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 10 लोगों के किए चालान

Date:

Jind smoking Fine : जींद में सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली और जिला नोडल अधिकारी डा. संकल्प डोडा के मार्गदर्शन में जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी रवि मलिक की तरफ से नागरिक अस्पताल और इसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 चालान किए गए। चालान से प्राप्त राशि नियमानुसार सरकारी खाते में जमा करवाई गई। इस दौरान टीम द्वारा आम जनता और जिन व्यक्तियों के चालान किए गए, उन्हें तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Jind smoking fine: 10 people fined for smoking in public places
Jind smoking fine: 10 people fined for smoking in public places

 

तंबाकू और धूम्रपान से दूर होने की अपील (Jind smoking Fine)

हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो एक निश्शुल्क सरकारी सुविधा है। अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान की आदत से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहता है, तो वह टीसीसी केंद्र पर आकर विशेषज्ञों से काउंसिलिंग करवा सकता है। धूम्रपान छोड़ने में सहायक दवाइयां भी इन केंद्रों पर निश्शुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहें और आवश्यकता पड़ने पर तंबाकू निषेध केंद्रों की सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related