Kya 2026 me Lockdown Lagega : पश्चिम में चल रहे युद्ध और उसके कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं चलने लगी हैं। गूगल पर भी लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या 2026 में लॉकडाउन लगेगा। हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि फिलहाल भारत में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं हैं और सरकार की तरफ से भी लॉकडाउन को लेकर किसी तरह का कोई निर्देश नहीं आया है तो फिर ये अफवाहें क्यों फैल रही हैं, आइए जानते हैं।
दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ने से हालात गंभीर होने लगे हैं। इंटरनेशनल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रतिदिन लाखों बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे कई देशों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है तो ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है। दरअसल पीएम मोदी के बयान के बाद से चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है और लोग जानना चाहते हैं कि क्या फिर से लॉकडाउन का समय आने वाला है।
Lockdown को लेकर अफवाह के पीछे के 3 बड़े कारण
क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगेगा, इसे लेकर फैली अफवाह का बड़ा कारण ये है कि 24 मार्च 2020 तो सभी को याद होगा, जब उसी दिन देश में पहला लॉकडाउन लगा था, इसलिए हर साल लोग सर्च करते हैं। इसके अलावा मिडिल ईस्ट युद्ध और तेल संकट के बीच लोग डर रहे हैं कि कहीं सप्लाई चेन की वजह से कुछ सख्त कदम न उठ जाएं। इसके अलावा पीएम मोदी के बयान “कोरोना जैसी तैयारी रखें” वाली बात को कुछ लोगों ने गलत समझ लिया, इसलिए यह गलतफहमी लोगों के बीच बन गई है कि फिर से लॉकडाउन लगेगा।

क्या 2026 में Lockdown लग सकता है
वर्तमान हालात में लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। अगर भविष्य में बहुत बड़ी आपदा (जैसे नई महामारी) आती है, तभी सरकार ऐसा कदम सोच सकती है। दरअसल लॉकडाउन बहुत ही आखिरी विकल्प होता है, इसे तभी लगाया जाता है जब हालात पूरी तरह कंट्रोल से बाहर हो जाएं। इसके अलावा देश में कोई राष्ट्रीय आपदा जैसे बायोलॉजिकल खतरा या फिर बहुत बड़ा युद्ध या आपात स्थिति में मूवमेंट पर रोक लग सकती है। इसमें हम लॉकडाउन कह सकते हैं।
क्या इंधन सकंट, तेल की दिक्कत से लॉकडाउन लग सकता है ?
बता दें कि वर्तमान में चल रहे इंधन संकट, गैस किल्लत, तेल की दिक्कत और ज्यादा विकट होती है तो कोरोना काल जैसा लॉकडाउन नहीं होगा। अगर सरकार करेगी भी तो इंधन की राशनिंग कर देगी यानि कि लिमिट लगा देगी, जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता में ले आएगी। बहुत ज्यादा कमी होने पर, सप्लाई चेन टूटने और अफरा-तफरी के माहौल हो जाए तो फिर सरकार नाइट कर्फ्यू, गैर जरूरी यात्रा पर रोक लगा सकती है। इसलिए अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

