Haryana Railway: अगर आप भी भिवानी से दिल्ली या फिर रोहतक की और रोजन सफर करतें है तो आपके लिए काफी अहम सुचना है। उतर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन का सही रूप से संचालन करने के लिए ट्रैन के समय में बदलाव किया गया है।
जिसके चलते भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14737 के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब 28 मार्च से भिवानी जंक्शन से अपने नए समय के साथ रवाना होगी। हालाकिं कई बार हम ट्रेन पकड़ने से कुछ ही मिनट की दुरी पर रह जाते है इसी के चलते रेलवे ने ट्रेन के समय में बदलाव की जानकारी पहले ही दे दी है।
कलानौर और लाहली के यात्री ध्यान दें Haryana Railway

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कलानौर कलां और लाहली स्टेशनों पर सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा।
जिसके चलते यह ट्रेन कलानौर कलां में 05:25 बजे और लाहली में 05:36 बजे आती है लेकिन अब 28 मार्च के बाद से यह 10 मिनट पहले आएगी जिसके चलते कलानौर में 05:15 और लाहली में 05:26 बजे ट्रेन आ जाएगी। Haryana Railway
इसके अलावा भिवानी से सुबह 04 : 40 पर निकलेगी और रोहतक से र 06:06 बजे होते हुए सुबह 08:41 बजे अपने अंतिम स्टेशन तिलकब्रिज पहुंचेगी।
गुरेरा के ग्रामीणों और छात्रों का इंतजार खत्म, शुरू हुई नई बस सेवा Haryana Railway
रेलवे के साथ-साथ रोडवेज विभाग ने भी भिवानी के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात दी है। गांव गुरेरा से वाया सिवानी और तोशाम होते हुए भिवानी के लिए नई सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी गई है।
पिछले काफी समय से यहां के छात्र और स्थानीय लोग सीधी बस सेवा न होने के कारण परेशान थे और उन्हें निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता था। अब रोडवेज की यह बस रोजाना सुबह 6:30 बजे गुरेरा से रवाना होगी, जिससे ड्यूटी जाने वालों और कॉलेज छात्रों का सफर न केवल सस्ता होगा बल्कि आरामदायक भी रहेगा।
आवागमन होगा सुगम
सरकार की और से हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे है जिससे अब स्थानीय व्यापार और शिक्षा को मजबूती मिलेगी। Haryana Railway
गुरेरा से भिवानी तक का यह रूट काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में सरकारी बस सेवा शुरू होने से निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी। रेलवे और रोडवेज के इन दोनों फैसलों का सीधा असर भिवानी और आसपास के हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब अपने सफर की योजना नए सिरे से बनानी होगी।

