Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कुछ समय से लगातार मौसम में बदलाव जारी है जिसके चलते अब पारा भी सामान्य से निचे ही है। हालाँकि मार्च के शुरू से लेकर मध्य तक पारा समान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा रहा है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सप्ताह प्रदेश के आसमान में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगें। जिसके चलते अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।
सामान्य से अधिक गर्मी Haryana Weather

अभी हाल की बात करें तो दिन और रात दोनों ही समय सामान्य से अधिक गर्मी महसूस हो रही है लेकिन आज सुबह से कुछ जिलों में बदल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालाँकि कल गुरुवार को दिन में तेज धुप होने के कारन तापमान करीब 32 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया था। जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा है। वही बुधवार रात की बात करें तो भी तापमान 18 डिग्री जो करीब 2 डिग्री अधिक रहा है।
मार्च अंतिम सप्ताह में बारिश Haryana Weather
मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार इस बार का मौसमी बदलाव दो चरणों में देखने को मिलेगा जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। कल गुरुवार की रात से ही पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिससे हरियाणा के इलाकों में आसमान में बदल छा गए है। जिसके चलते आज शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा भी चल सकती है। Haryana Weather
दूसरा चरण 29 मार्च सेकी रात से शुरू होगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह विक्षोभ पहले वाले से ज्यादा ताकतवर होगा जिससे 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में छाएंगे बादल, गिर सकता है पारा
प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही कल शाम से ही शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने खास तौर पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश के आसार जताए हैं। जहां आज 27 मार्च को कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी वहीं महीने के अंत तक पूरे प्रदेश में मौसम ठंडा हो जाएगा।
गर्मी से मिलेगी राहत
पिछले 24 घंटों की बात करें तो हरियाणा के अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार जैसे जिलों में पारा 31 से 33 डिग्री के बीच झूल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर हुई है लेकिन यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे ठंडा शहर: गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। औसत रात: बाकी जिलों में रात का पारा 15 से 18 डिग्री के बीच बना हुआ है।

