Bihar Board Matric Result: काउंटडाउन शुरू इस दिन जारी हो सकता है 10वीं का परिणाम, ऐसे देखें मार्कशी

Date:

Bihar Board Matric Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की और से जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जिसके चलते लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म होगा। इंटरमीडिएट में अच्छे परिणाम आने के बाद अब सभी की निगाहे 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं। इस के चलते कल यानि 28 मार्च को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आने की बात कही जा रही है।

आज शाम तक होगी तारीख की घोषणा Bihar Board Matric Result

Bihar Board Matric Result: Countdown begins, 10th result may be released on this day, check marks like this
Bihar Board Matric Result: Countdown begins, 10th result may be released on this day, check marks like this

बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक सुचना नहीं मिली है। हालंकि आज शाम तक आधिकारिक तारीख घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच बिहार बोर्ड की परीक्षाएं हुई थी। जो भी अभियार्थी इन परीक्षा में शामिल हुए थे वह परिणाम घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते है। Bihar Board Matric Result

टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन

जानकारी के लिए बता दें कि जो बच्चे बिहार बोर्ड में टॉप करतें है उनके फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए उन्हें पटना मुख्यालय बुलाया जाता है। इस बार भी संभावित छात्रों को पटना बुलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया में हर छात्र का करीब 25 से 30 मिनट का इंटरव्यू होता है जिसके चलते उन छात्रों से गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते है। तांकि उनकी क्षमता परखी जा सकें।

लिखावट का मिलान Bihar Board Matric Result

इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण चरण हैंडराइटिंग मिलान का था। छात्रों से मौके पर कुछ उत्तर लिखवाए गए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा की कॉपियां उन्हीं ने लिखी हैं। कुछ छात्रों से उनके भविष्य के लक्ष्यों और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिससे उनकी समग्र योग्यता का आकलन किया जा सके।

रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

जैसे ही शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे, लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए छात्र धैर्य बनाए रखें।

रिजल्ट कैसे देखे Bihar Board Matric Result

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in या bsebexam.com पर जाएं। फिर होमपेज पर ‘Matric Annual Exam Result 2026’ के लिंक को तलाशें। इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं।

जिसके चलते आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित डाउनलोड कर लें। बिहार बोर्ड इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related