Vivo Y21 5G और Y11 5G की भारत में एंट्री, 6500mAh बैटरी और बजट कीमत ने उड़ाए होश

Date:

Vivo Y21 5G: वीवो शुरू से ही काफी फीचर्स वाले फ़ोन और कम बजट में पेश करती आ रही है ऐसी ही इस बार फिर से कंपनी ने बजट सेगमेंट में काफी जबरदस्त प्रोडक्ट उतरा है। जिसके चलते अब कम बजट में कंपनी ने Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G फ़ोन को एक साथ पेश किया है। वर्तमान समय में मार्किट में 5G फ़ोन की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में कंपनी ने काफी जबरदस्त डिजाइन के साथ यह फ़ोन मार्किट में पेश किया है।

शानदार डिस्प्ले Vivo Y21 5G

Vivo Y21 5G और Y11 5G की भारत में एंट्री, 6500mAh बैटरी और बजट कीमत ने उड़ाए होश
Vivo Y21 5G और Y11 5G की भारत में एंट्री, 6500mAh बैटरी और बजट कीमत ने उड़ाए होश

इन दोनों ही फ़ोन में 6.74 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है इसके अलावा स्मूथनेस के लिए इस फ़ोन में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया है। जिसके चलते आप मूवी और गेमिंग के दौरान अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस ले सकते है। इस डिस्प्ले में आपको 1200 निट्स तक की पिक ब्रिटनेस का विकल्प भी मिलता है जो जिसके चलते आप तेज धुप में भी फ़ोन की स्क्रीन में आसानी से देख सकतें है।

इस स्क्रीन के साथ आपको आँखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट का विकल्प भी दिया गया है। जिससे आप अपनी आखो को ब्लू लाइट से बचा सकतें है।

परफॉर्मेंस के लिए डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर Vivo Y21 5G

इस फ़ोन में जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का प्रयोग किया है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर कार्य करते हुए काफी जबरदस्त परफॉरमेंस देता है। वही Vivo Y21 5G में 8GB रैम का भी विकल्प दिया गया है। जबकि Y11 5G को 4GB रैम के साथ काफी कम बजट में मिलता है। यह फ़ोन एंड्रॉयड लेटेस्ट वर्जन 16 पर आधारित है। जो बेहतर फीचर और लेटेस्ट अपडेट का विकल्प देता है।

6500mAh की ताकत और 50MP का लेंस

इस फ़ोन में कैमरा और बैटरी की बात करें तो इसमें Vivo Y21 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो रात के समय में भी साफ तस्वीर लेने के साथ ही नाईट मोड़ में भी जबरदस्त आउटपुट देता है। लेकिन Vivo Y11 5G में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वही दोनों ही फ़ोन में 6500mAh की बैटरी। जहां Y21 5G को 44W की सुपरफास्ट चार्जिंग से झटपट चार्ज किया जा सकता है, वहीं Y11 5G के साथ 15W की चार्जिंग दी गई है।

कीमत

वीवो ने अपनी कीमत रणनीति को बहुत सोच-समझकर तैयार किया है जिसके चलते Vivo Y11 5G: इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये (4GB/64GB) है। जबकि Vivo Y21 5G: इसका बेस मॉडल 18,999 रुपये से शुरू होता है और टॉप मॉडल 22,999 रुपये तक जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related