Saturday, June 27, 2026
Homeताजा खबरJewar airport inauguration : एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की शुरुआत, जेवर...

Jewar airport inauguration : एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की शुरुआत, जेवर से उड़ान भरेगा नया भारत, जानें पूरी प्लानिंग

Jewar airport inauguration : दिल्ली-NCR में हवाई यात्रा के क्षेत्र में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानि 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है। करीब 20 साल के के लंबे इंतजार के बाद यह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतर चुका है, जिससे क्षेत्र के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उद्घाटन के साथ ही यहां से व्यावसायिक उड़ानों की तैयारी भी तेज हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के उद्घाटन के लगभग 45 दिनों के भीतर देश के 10 बड़े शहरों के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

Jewar airport : जेवर एयरपोर्ट से किन शहरों की फ्लाइट शुरू

हालांकि अभी तक एयरलाइंस कंपनियों ने आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुरुआती दौर में जिन शहरों के लिए सीधी उड़ान की संभावना है, उनमें मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर और गोवा शामिल हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब केवल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और यात्रा का समय भी काफी कम होगा।

Jewar Airport Inauguration Noida Airport Operational
Jewar Airport Inauguration Noida Airport Operational

Jewar airport : 4 चरणों में होगा काम पूरा, 29 हजार करोड़ की लागत

करीब 29,650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट चार चरणों में तैयार किया जाएगा। फिलहाल पहले चरण में एक रनवे और आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। लगभग 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट पूरी तरह विकसित होने के बाद सालाना 7 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा, जबकि अभी पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों के हिसाब से इसे तैयार किया गया है। यहां 3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जिस पर Airbus A380 जैसे बड़े विमान भी आसानी से उतर सकेंगे।

इस एयरपोर्ट की खासियत यह है कि यहां आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। टर्मिनल के डिजाइन में वाराणसी के घाटों की प्रेरणा और पारंपरिक भारतीय स्थापत्य का समावेश किया गया है। साथ ही इसे पूरी तरह ग्रीन एनर्जी आधारित बनाने पर जोर दिया गया है, जिसमें बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।

Jewar airport : लॉजिस्टिक हब के रूप में होगा विकसित

सिर्फ यात्री सुविधाओं तक सीमित न रहकर, यह एयरपोर्ट एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। जेवर स्थित यह हवाई अड्डा यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ा हुआ है और भविष्य में इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड रेल और मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। कुल मिलाकर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...