Jind Civil Hospital : जींद के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का होगा विस्तार

Date:

Jind Civil Hospital : जींद नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। अब चिकित्सक के ड्यूटी रूम (कैबिन) और रेस्ट रूम को अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके लिए यहां पार्टीशन किए जाएंगे। फिलहाल चिकित्सक का जो ड्यूटी कक्ष है, वह बहुत छोटा है। कई बार मरीजों की इमरजेंसी में संख्या अधिक होने के कारण परेशानी होती है। इसलिए इमरजेंसी वार्ड का विस्तार जरूरी हो गया है। वैसे चार महीने पहले ही इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से इसका विस्तार होगा।

इमरजेंसी वार्ड 20 बेड का हुआ (Jind Civil Hospital)

दिसंबर महीने में ही नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया था। इमरजेंसी वार्ड पहले दस बेड का था, जो अब 20 का कर दिया गया है। हालांकि जो पार्टीशन बनाए गए हैं, वह काफी छोटे बन गए। इसमें सबसे बड़ी समस्या चिकित्सक के कक्ष को लेकर है। यहां चिकित्सक का एक ही कक्ष है और वह भी बहुत छोटा है। कई बार आपात स्थिति में दो से तीन चिकित्सक यहां लगाए जाते हैं। इन सभी के बैठने की व्यवस्था यहां नहीं हो पाती। इसके अलावा कई बार बड़े हादसे होने पर एकदम मरीजों की भीड़ लगने से भी समस्या हो जाती है। इसलिए चिकित्सक का छोटा ड्यूटी रूम कई समस्याएं पैदा कर रहा था।

चिकित्सकों को किन असुविधाओं का सामना करना पड़ता था ? (Jind Civil Hospital)

ड्यूटी के दौरान आराम करने या जरूरी चर्चा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से चिकित्सकों को असुविधा होती थी। साथ ही इमरजेंसी में भर्ती गंभीर मरीजों को मैनेज करने में भी दिक्कत आ रही थी। एक ही कमरे में ड्यूटी और रेस्ट की व्यवस्था होने के कारण डाक्टरों का ध्यान बंटता था और मरीजों को तुरंत जरूरी देखभाल नहीं मिल पाती थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और निरीक्षण के बाद सुधार के निर्देश जारी किए।

Jind Civil Hospital: Emergency ward will be expanded in Jind Civil Hospital
Jind Civil Hospital: Emergency ward will be expanded in Jind Civil Hospital

आपात स्थिति में सबसे बड़ी समस्या (Jind Civil Hospital)

पिछले दिनों सफीदों फैकट्री अग्निकांड होने के कारण यहां एक साथ कई मरीज आ गए थे। इसके अलावा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई थी ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो। चिकित्सक का कक्ष छोटा होने के कारण मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों को भी परेशानी होती थी। ऐसे में चिकित्सक कक्ष को अब इस तरीके से बनाया जाएगा कि यहां एक साथ तीन-चार मरीज खड़े हो सकें या फिर तीन से चार चिकित्सक आराम से बैठ सकें।

चिकित्सकों का कक्ष होगा बड़ा (Jind Civil Hospital)

डाक्टरों के ड्यूटी रूम और रेस्ट रूम को लेकर पार्टीशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो। मरीजों को डयूटी रूम के साथ ही रेस्ट रूम की सुविधा होगी। यहां पारदर्शी ग्लास लगेगा ताकि चिकित्सक मरीजों का ध्यान रख सकें। इसके अलावा चिकित्सक का कक्ष भी बड़ा बनाया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related