Aadhar Card Update: आधार कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: अब जन्मतिथि के लिए नहीं चलेगा सिर्फ आधार

Date:

Aadhar Card Update: सरकार की और से सभी योजनाओं में पारदर्शता लेन के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे है ऐसे ही इस बार फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से नियमों में फिर से बदलाव किया गया है जिसके चलते अब आधार कार्ड पर छपी जन्म तिथि ही आयु का परमं नहीं होगी। Aadhar Card Update

सरकार ने यह साफ कहा की अब केवल आधार कार्ड की आयु ही अंतिम प्रमाण नहीं मानना जाएगा। इस नए बदलाव के चलते र वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और सामूहिक विवाह जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों पर पड़ने वाला है।

पारदर्शिता के लिए उठाया गया बड़ा कदम Aadhar Card Update

Aadhar Card Update: आधार कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: अब जन्मतिथि के लिए नहीं चलेगा सिर्फ आधार

प्रशासन की ओर से यह कदम योजनाओं में पारदर्शता लेन के लिए ही उठाया गया है। प्रशासन के सामने लंबे समय से यह समस्या आ रही थी कि कई लोग अपनी मर्जी से आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट करवा लेते थे, जो अक्सर उनके वास्तविक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती थी। Aadhar Card Update

आधार में जन्मतिथि कई बार स्व-घोषित होती है, जिसके कारण अपात्र लोग भी गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। इस धांधली को रोकने और सरकारी खजाने का पैसा सही व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अब उम्र के सत्यापन के लिए उन दस्तावेजों को जरुरी कर दिया गया है जो किसी राजपत्रित अधिकारी या कानूनी प्रक्रिया द्वारा प्रमाणित हों।

अब कौन से दस्तावेज होंगे Aadhar Card Update

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, पहले आधार को ही ऑल-इन-व’ डॉक्यूमेंट मान लिया जाता था, लेकिन अब विभाग ने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं। अब आयु के प्रमाण के लिए केवल इन दो दस्तावेजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी इसके लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र स्कूल या बोर्ड द्वारा जारी अंकतालिका या प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो।

या फिर परिवार कुटुंब रजिस्टर ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी परिवार रजिस्टर की नकल, जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा सत्यापित किया जाता है।

क्यों है ये दस्तावेज खास

आधार के विपरीत, कुटुंब रजिस्टर और स्कूल सर्टिफिकेट को सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाता है। इनमें बदलाव करना आधार की तुलना में काफी कठिन प्रक्रिया है, जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है। आम भाषा में इसे परिवार की नकल या फैमिली आईडी भी कहा जाता है। Aadhar Card Update

यह एक ऐसा सरकारी बहीखाता है जो ग्राम पंचायत या नगर निगम के पास होता है। इसमें परिवार के हर सदस्य का नाम, उनकी उम्र, जाति और व्यवसाय का पूरा ब्यौरा दर्ज होता है। यदि आप किसी सरकारी योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो अब इस रजिस्टर में दर्ज आपकी उम्र ही आपकी असली उम्र मानी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related