WhatsApp New Features: आज हम अगर सोशल मीडिया प्लेटफार्म और प्राइवसी की बात करें तो सबसे पहले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का ही नाम आता है। बता दे कि वॉट्सऐप ने अब अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई दूसरे प्लेटफार्मो जैसे जबरदस्त AI फीचर्स एक ही जगह वॉट्सऐप में ही देने कि बात कही है जिसके चलते कंपनी की और से करीब 7 नए फीचर्स जोड़े गए है। WhatsApp New Features
इन फीचर्स में से सबसे ज्यादा चर्चा में डुअल अकाउंट और क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर जैसे फीचर्स कि की जा रही है।
अब एक ही फोन में चलेंगे दो वॉट्सऐप अकाउंट WhatsApp New Features

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि अब डुअल अकाउंट जैसा फीचर वॉट्सऐप ने नया जोड़ा है इस फीचर में कंपनी की ओर से अब एक ही फ़ोन ऐप में 2 अकॉउंट खोलने की सुविधा दी जाएगी हालंकि अब से पहले ऐसा करने के लिए व्हाट्सप्प बिजनस यया फिर किसी अन्य ऐप का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब इंस्टाग्राम की तर्ज पर आप एक ही ऐप में दो अलग-अलग नंबरों से लॉग-इन कर सकेंगे। आप बस एक क्लिक में अपनी प्रोफाइल स्विच कर पाएंगे, जिससे प्राइवेसी और सुविधा दोनों बनी रहेगी।
चैट ट्रांसफरआसान एंड्रॉयड से आईफोन का सफर हुआ आसान WhatsApp New Features
अक्सर नया फोन खरीदते समय सबसे बड़ी टेंशन वॉट्सऐप चैट्स की होती थी, खासकर अगर आप एंड्रॉयड से आईफोन शिफ्ट हो रहे हों। वॉट्सऐप ने अब क्रॉस प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर रोल आउट कर दिया है। इसके जरिए आपकी पुरानी यादें, जरूरी दस्तावेज और चैट हिस्ट्री बिना किसी झंझट के एक ऑपरेटिंग सिस्टम से दूसरे पर माइग्रेट हो जाएगी।
वॉट्सऐप के 7 नए फीचर्स: क्या-क्या बदला
AI फोटो एडिटिंग अब फोटो भेजने से पहले आपको किसी तीसरे एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉट्सऐप के भीतर ही मेटा एआई की मदद से आप बैकग्राउंड बदल सकेंगे और अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटा पाएंगे।
स्मार्ट राइटिंग हेल्प अगर आप शब्दों के चयन में अटकते हैं, तो एआई राइटिंग टूल आपको मैसेज लिखने के सुझाव देगा। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह सुरक्षित और प्राइवेट है।
स्टोरेज का झंझट खत्म अब एक-एक करके फोटो डिलीट करने की जरूरत नहीं है। नए मैनेजमेंट टूल से आप भारी-भरकम फाइल्स को पहचान कर एक साथ क्लीनअप कर सकते हैं।
अकाउंट माइग्रेशन नए फोन में शिफ्ट होते समय अब आपकी ग्रुप डिटेल्स, चैनल अपडेट्स और सेटिंग्स को माइग्रेट करना पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो गया है। WhatsApp New Features
कंटेंट मैनेजमेंट मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को और बेहतर बनाया गया है ताकि अलग-अलग डिवाइस पर चैट मैनेज करना आसान हो।
कब तक मिलेगा आपको यह अपडेट
वॉट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में पुष्टि की है कि इन फीचर्स को फेजवाइज यानी चरणों में जारी किया जा रहा है। इसका मतलब है कि कुछ यूजर्स को ये फीचर्स आज मिल जाएंगे, जबकि बाकियों को आने वाले एक-दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।

