rajat dalal wife : रजत दलाल ने की शादी, अपनी प्रियतमा के साथ 4 फोटोज डालकर सबको चौंकाया! जानिए यहां रजत दलाल की कौन बनी दुल्हनियां ?

Date:

rajat dalal wife : ‘द बिग बॉस 50’ के कंटेस्टेंट और कई सारे रियलिटी शोज कर चुके रजत दलाल ने शादी कर सबको चौंकाया है। उन्होंने अचानक वेडिंग फोटोज शेयर कीं और सबको आश्चर्यचकित कर दिया। रजत ने अचानक ही अपनी दुल्हन से मिलवाते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया। शादी की पहली फोटोज साझा करते हुए उन्होंने दुल्हनिया की पहली झलक भी दिखाई लेकिन उनके बारे में कुछ खास बात जानें यहां

रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा ? (rajat dalal wife)

रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर शादी की चार तस्वीरें साझा करते हुए अपनी दुल्हन का मुखड़ा दिखाया और कैप्शन में लिखा, ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।’ पोस्ट पर उनके दोस्तों ने भर-भरके कमेंट किए। कुछ लोग तो चौंक भी गए।

रजत दलाल की शादी पर आई शुभकामनाएंं (rajat dalal wife)

रजत ने जैसे ही फोटोज पोस्ट कीं, उनके फैंस के साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी चौंक गए क्योंकि ये सब एकदम अचानक हुआ। मिस्टर फैजू ने पोस्ट पर कमेंट किया- बहुत मुबारक हो मेरे भाई। कशिष कपूर ने लिखा- क्या, तुमने शादी कर सी, बधाई हो। उर्वशी ढोलकिया ने लिखा- खुश रहो दोनों। अरबाज पटेल ने लिखा- माशाअल्लाह, मेरे भाई।

Rajat Dalal's wife: Rajat Dalal got married, surprised everyone by posting four photos with his beloved! Find out who became Rajat Dalal's bride here?
Rajat Dalal’s wife: Rajat Dalal got married, surprised everyone by posting four photos with his beloved! Find out who became Rajat Dalal’s bride here?

 

चाहत पांडे संग रोमांटिक एंगल (rajat dalal wife)

हाल ही में रजत ने चाहत पांडे के साथ रोमांटिक एंगल के किसी भी बात को तुरंत खारिज किया था। उन्होंने शो में भी इस पर बात की थी। उन्होंने खुलकर जवाब देते हुए कहा कि वह चाहत को कभी डेट या शादी नहीं कर सकते। उन्होंने आगे सपना से कहा, ‘दीदी (सपना) से पूछो…दीदी, क्या मैं गैर-जाट से शादी कर सकता हूं? देखो, मेरे घर वाले…मैं एक सिंपल सी बात बोलता हूं, मैं सबकी इज्जत करता हूं, ना कोई बड़ा है ना कोई छोटा। पर मुझे मेरी नस्ल की ही जरूरत है।’

रजत ने चाहत पांडे संग रिश्ते से किया इनकार (rajat dalal wife)

उनके इनकार के बावजूद, दर्शकों को शो में कई ऐसे अवसर स्मरणीय हैं जब रजत चाहत के प्रति थोड़े सॉफ्ट नजर आए। एक एपिसोड में, जब प्रिंस नरूला ने चाहत को गले लगाया, तो रजत असहज दिखे। जब चाहत वापस आईं, तो उन्होंने सीधे उनसे पूछा, ‘तुमने उन्हें गले क्यों लगाया?’ चाहत ने क्लियर किया कि वह प्रिंस को भाई मानती हैं, लेकिन रजत की बेचैनी किसी से छिपी नहीं रही।

चाहत से मिलने की भी आशंका नहीं (rajat dalal wife)

पाठकों को बता दें कि, रजत ने शो से बाहर आकर बताया कि आज भी हालात बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे पहले थे, पिछले एक वर्ष में कुछ भी नहीं चेंज हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि वो उनके जीवन में कामयाबी की कामना करते हैं और साथ ही अपने जीवन पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक उन्हें लगता है, उनके दोबारा मिलने की संभावना नहीं है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related