Gold Silver Price : मार्च के अंत में भी गिरावट जारी, जानें 30 मार्च 2026 को सोना-चांदी के भाव

Date:

30 March 2026 Gold Silver Price : देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। 30 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच हलचल बनी हुई है। मार्च महीने में कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर समय दोनों कीमती धातुओं के दाम नरम ही रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने तनावपूर्ण माहौल और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक फिलहाल सोने-चांदी में निवेश करने की बजाय कैश होल्ड करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है।

आईबीजेए (India Bullion and Jewellers Association) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 30 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,942 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 23 कैरेट सोना 1,42,370 रुपए, 22 कैरेट सोना 1,30,935 रुपए, 18 कैरेट सोना 1,07,207 रुपए और 14 कैरेट सोना 83,621 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। देश के प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, पुणे, चंडीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर, बिकानेर जैसे शहरों में सोने का यही औसत भाव देखने को मिला।

Gold Silver Price : 30 मार्च 2026 को चांदी का भाव  

अगर चांदी की बात करें तो 30 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 21 हजार 647 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि प्लेटिनम की कीमत 61,255 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। क्षेत्रीय स्तर पर भी कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला। हरियाणा में आज 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,30,000 से 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहा, जबकि चांदी का रेट लगभग 2,25,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। जैसे ही बाजार खुलेगा, कीमतों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। इसे निवेश सलाह न समझें। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related