CBSE Result: जानें कब आएगा परिणाम और कैसे चेक करें मार्कशीट

Date:

CBSE Result: जैसे जैसे समय निकलता जा रहा है वैसे वैसे CBSE परीक्षा देने बच्चों की धड़कने तेज होती जा रही है। इस बार नए पेटर्नर के अनुसार शिक्षा विभाग की और से 2 चरणों में परीक्षाएं करवाई गई है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा का परिणाम 10 अप्रैल के बाद किसी भी समय आ सकता है। CBSE Result

इस बार का रिजल्ट स्कोर कार्ड ही नहीं बच्चों को अपना ऐना भी दिखाएगा जिससे छात्रों का मार्ग दर्शन होगा की किस विषय में वह पिछड़ रहे है और कहा तैयारी की ज्यादा आवश्यकता है। बोर्ड की इस नई कवायद का सीधा मकसद छात्रों के मानसिक दबाव को कम करना और ड्रॉपआउट रेट को रोकना है।

फेल हुए तो घबराएं नहीं, मई में मिलेगा सुधार का मौका CBSE Result

CBSE Result: जानें कब आएगा परिणाम और कैसे चेक करें मार्कशीट
CBSE Result: जानें कब आएगा परिणाम और कैसे चेक करें मार्कशीट

इस साल CBSE ने परीक्षा प्रणाली में जबरदस्त बदलाव किए हैं। जिसके चलते परिणाम घोषित होने के बाद ही छात्र अगर किसी विषय में फ़ैल होता है तो उन्हें साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा वे मई माह में होने वाले सेकंड फेज के एग्जाम में शामिल होकर अपनी मार्कशीट सुधार सकेंगे। इतना ही नहीं जो छात्र पास हो गए है और अपने नंबर से खुश नहीं है जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे मुख्य विषयों में से किसी भी 3 सब्जेक्ट में फिर से परीक्षा दे सकतें है। बोर्ड का यह फैसला किसी वरदान से कम नहीं है।

5 मई से शुरू हो सकता है दूसरा चरण

बोर्ड से जुड़ी आंतरिक रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे फेज की परीक्षाएं 5 मई से शुरू होकर 20 मई तक चल सकती हैं। हालांकि, इसकी विस्तृत डेटशीट मुख्य रिजल्ट आने के बाद ही जारी की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्रों को मिलने वाला पासिंग सर्टिफिकेट अभी नहीं मिलेगा। CBSE Result

बोर्ड दोनों चरणों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद जून 2026 में फाइनल रिजल्ट जारी करेगा, जिसके आधार पर ही माइग्रेशन और पासिंग सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं या अगली कक्षा में दाखिले की योजना बना रहे हैं।

डिजिटल मार्कशीट और रिजल्ट चेक करने का तरीका CBSE Result

रिजल्ट जारी होते ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहने की संभावना है। छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें।

वेबसाइट के होम पेज पर Result लिंक पर क्लिक करते ही आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरनी होगी। सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को डिजी लॉकर के जरिए भी सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं, जो भविष्य में दाखिले की प्रक्रिया के लिए पूरी तरह वैध मानी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related