Hansi New Collector Rate 2026: हरियाणा के हांसी जिले में नए वित्त साल के लिए ग्रामीण इलाकों में भी कलेक्टर रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। यह वृद्धि 15 से 75 फिसदी तक की हो सकती है। शहर के साथ लगते शेखपुरा, ढाणा कलां, रामायण और सुलतानपुर में अलग-अलग श्रेणी में 75 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित है।
सिसाय कालीरावण में भी इतनी वृद्धि का प्रस्ताव है। ग्रामीण इलाकों में रामायण में गैर-मुमकिन कृषि क्षेत्र में प्रति एकड़ 16 लाख 50 हजार रुपए की वृद्धि प्रस्तावित है। पिछले वित्त वर्ष में यहां कलेक्टर रेट प्रति एकड़ 22 लाख रुपए था। नए वित्त वर्ष के लिए वृद्धि कर नई दर 38 लाख 50 हजार रुपए प्रस्तावित की गई है। शेखपुरा में गैर मुमकिन कृषि क्षेत्र में प्रति एकड़ 33 लाख रुपए से बढ़ाकर 57 लाख 75 हजार का प्रस्ताव है। सिसाय कालीरावण में गैर मुमकिन इलाके में 36 लाख से बढ़ाकर वृद्धि 63 लाख प्रस्तावित है।

पिछले वर्ष 26 लाख 60 हजार रुपए (Hansi Rural Area)
ढाणा कलां में कृषि नहरी का प्रति एकड़ रेट पिछले साल 26 लाख 60 हजार रुपए था। नए कलेक्टर रेट में यह 46 लाख 55 हजार रुपए प्रस्तावित है। सुलतानपुर में आवासीय इलाके में 75 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। पहले यहां प्रति वर्ग गज 1980 रुपए निर्धारित थी। नए कलेक्टर रेट में यह वृद्धि 3465 रुपए अनुमानित है।

