Haryana Toll Price Hike: हरियाणा में अब सफर करना और महंगा हो जाएगा। जिसके चलते आम आदमी की जेब पर असर बढ़ने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नए वित्त वर्ष के लिए नई टोल दरों में बढ़ोतरी की है। Haryana Toll Price Hike
जिसके चलते खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई दरें प्रभावी हो जाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि मात्र 6 महीने पहले नवंबर 2025 में भी कीमतें बढ़ाई गई थीं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या NHAI का ध्यान सिर्फ राजस्व वसूली पर है।
कुरुक्षेत्र के थाना टोल पर भी बढ़े रेट Haryana Toll Price Hike

कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर स्थित थाना टोल प्लाजा पर भी नई दरें प्रभावी होने जा रही हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर अजय पांडे ने पुष्टि की है कि 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से हर श्रेणी के वाहनों के लिए ₹5 से ₹10 की अतिरिक्त वसूली शुरू हो जाएगी।
कुरुक्षेत्र और पिहोवा के बीच चलने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए भी अब यह सफर पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही, FASTag के वार्षिक पास की कीमत में भी ₹75 का इजाफा किया गया है।
अब सड़क पर नहीं चलेगा नकद रुपया Haryana Toll Price Hike
इस बार की टोल बढ़ोतरी के साथ एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी लागू होने जा रहा है। 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस मोड पर चले जाएंगे। अब टोल बूथों पर नकद भुगतान का विकल्प हमेशा के लिए खत्म किया जा रहा है।Haryana Toll Price Hike
NHAI का दावा है कि इस कदम से टोल पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म होंगी और ईंधन की बचत होगी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले उन चालकों के लिए यह एक चुनौती होगी जो अब भी डिजिटल साक्षरता या तकनीकी खराबी (जैसे सर्वर डाउन होना) की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
खेड़की दौला टोल प्लाजा पर दिल्ली गुरुग्राम टोल रेट
वाहन का प्रकार पुरानी दर नई दर (सिंगल) वापसी (Round Trip)
कार एवं जीप 95 100 150
हल्के कमर्शियल वाहन 155 160 240
बस एवं ट्रक 330 335 505
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 360 370 550
4 से 6 एक्सल वाहन 515 530 795
ओवरसाइज वाहन 630 645 965

