Hisar Airport : हिसार से जयपुर रूट पर अभी ब्रेक, अयोध्या के लिए हफ्ते में दो दिन मिलेगी फ्लाइट

Date:

Hisar Airport : शहर के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया होगा और 15 अप्रैल तक रहेगा। है। यह शेड्यूल 29 मार्च से लागू इसके बाद 16 अप्रैल से फिर एक और नया शेड्यूल लागू किया जाएगा।

जयपुर के लिए हिसार से फ्लाइट पर अभी रोक (Hisar Airport)

नए शेड्यूल के मुताबिक, अब हिसार सीधे तौर पर अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट जाएगी। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों की पलाइट भी जारी रहेगी। हालांकि, कुछ रूटों पर उड़ानों को स्थगित भी किया गया है। इसमें जयपुर का रूट अभी रोका गया है। जब दोबारा रिवाइज शेड्यूल में यह फिर से शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इस पर 18 दिनों के लिए ब्रेक रहेगा। इन दिनों में वाया जयपुर की बजाय दिल्ली से सीधी हिसार के लिए फ्लाइट आएगी।

Hisar Airport: The Hisar to Jaipur route is currently on hold, with flights to Ayodhya available twice a week.
Hisar Airport: The Hisar to Jaipur route is currently on hold, with flights to Ayodhya available twice a week.

 

45 मिनट का छोटा सफर, बड़ी सुविधा (Hisar Airport)

हिसार से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच का हवाई सफर पहले की तरह महज 45 मिनट का रह जाएगा। सभी उड़ानें एटीआर 42 एयरक्राफ्ट के जरिए संचालित की जाएंगी। यहां बता दें कि इससे पहले विंटर शेड्यूल लागू था। यह शेड्यूल 28 मार्च तक ही लागू रहेगा। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों की मानें तो 16 अप्रैल से कुछ और उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं। अप्रैल माह में कई और रूटों पर उड़ानें शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। क्योंकि विंटर सीजन में कई एयरपोर्ट पर उड़ानें स्थगित की जाती है समर में ये फिर से चालू हो जाती है।

यह है हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट का शेड्यूल (Hisar Airport)

  • दिल्ली-हिसार: सुबह 10:55 पर दिल्ली से चलकर 11:40 पर हिसार लैंडिंग।
  • हिसार-चंडीगढ़: शाम 16:30 बजे हिसार से उड़ान और 17:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • हिसार-दिल्ली: शाम 16:55 बजे हिसार से रवानगी और 17:40 बजे दिल्ली आगमन।

अयोध्या के लिए शुक्रवार और रविवार को उड़ान: (Hisar Airport)

हिसार से अयोध्या के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। फ्लाइट हिसार से दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेगी और 14:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 14:30 बजे उड़ेगी, 16:30 बजे हिसार आएगी। यह सेवा शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related