Gold silver price : 1 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के भाव, सोना हुआ महंगा, चांदी ने मारी जबरदस्त छलांग

Date:

1 April 2026 Gold silver price : देश भर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के चलते सर्राफा बाजार में लगातार हलचल बनी हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार सोने के दामों में मजबूती दर्ज की गई है।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 23 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 145 रुपये तथा 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 407 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 10 हजार 50 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 85,839 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। 1 अप्रैल को Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1 लाख 48 हजार150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

Gold silver price : 1 अप्रैल 2026 को चांदी के भाव

चांदी की बात करें तो इसमें भी आज तेज उछाल देखने को मिला है। IBJA के अनुसार 1 अप्रैल को चांदी का भाव 2,30,135 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि MCX पर चांदी 5.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,456 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। बाजार के रिटेल रेट की बात करें तो चांदी लगभग 2,50,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश के प्रमुख शहरों जैसे Delhi, Mumbai, Lucknow और Jaipur में 10 ग्राम चांदी करीब 2,500 रुपये और 1 किलो चांदी 2.5 लाख रुपये के आसपास बिक रही है।

Gold silver price : सोने-चांदी के भाव बढ़ने के क्या कारण हैं 

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति जैसे कारक सोना-चांदी की कीमतों को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए निवेशकों और खरीदारी करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लें, क्योंकि ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से जोड़े जाते हैं, जिससे अंतिम कीमत और बढ़ जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related