HBSE Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा खत्म होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतज़ार अब रिजल्ट पर टिका हुआ है।
जिसके चलते बोर्ड की और से भी अपना पहला कदम इस दिशा की और उठाया जा रहा है। कल 2 अप्रैल से लकीर हरियाणा में कुछ केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसके बाद ही रिजल्ट बनाकर ऑफिसियल वेबसाइट पर डाला जाएगा।
चाक-चौबंद रहेगी मार्किंग HBSE Board Result

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने मूल्यांकन प्रक्रिया की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कॉपियों की जांच पूरी तरह पारदर्शी रहे, इसके लिए त्रि-स्तरीय निगरानी प्रणाली अपनाई गई है। जिसके चलते 10वीं कक्षा हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए बोर्ड ने 6,969 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगी। जबकि सीनियर सेकेंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का जाँच प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश में 52 विशेष केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,009 परीक्षक 28 अप्रैल तक कॉपियां जांचेंगे।
बोर्ड ने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियम लागू किया है। पहले दिन एक परीक्षक केवल 15 कॉपियां ही जाँचेगा, ताकि वह प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सके। इसके बाद हर शिक्षक को रोजाना 30 कॉपियां जांचने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही, मुख्य परीक्षक रैंडमली 10 प्रतिशत कॉपियों की दोबारा समीक्षा करेंगे ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो।
कब घोषित होंगे नतीजे
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, कॉपियों की जांच का काम अप्रैल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डेटा फीडिंग और रिजल्ट कंपाइलेशन का काम होगा। जिसके चलते 12वीं के नतीजे बोर्ड की योजना मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किये जा सकते है। वही 10वीं के नतीजे 2वीं के नतीजे आने के कुछ दिनों बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च को संपन्न हुई हैं।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग की तैयारी
हरियाणा बोर्ड अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है। डॉ. पवन कुमार ने संकेत दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत बोर्ड को और अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है। बोर्ड 2026-27 के परीक्षा चक्र से ऑन-स्क्रीन मार्किंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे रिजल्ट में होने वाली देरी कम होगी।

