LSG vs DC Today Match: इकाना में पंत की अग्निपरीक्षा, क्या दिल्ली के खिलाफ चलेगा लखनऊ का जादू

Date:

LSG vs DC Today Match: भारत में सबसे दिलचस्प क्रिकेट की शुरआत हो चुकी है जिसके चलते अब IPL का रोमांच चार्म पर है। इसी के चलते आज का मुकलबला लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में काफी जबरदस्त होने वाला है। LSG vs DC Today Match

इस मुकाबले में घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चुनौती है। यह मुकाबला सिर्फ 2 अंक की जंग न होकर टीमों के बीच एक दूसरे को परखने का अच्छा मौका भी है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सीजन का इतिहास बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

ऋषभ पंत 27 करोड़ की कीमत  LSG vs DC Today Match

इस मैच में सबकी नजरें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी। पिछले सीजन में 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में रिटेन होने के बावजूद पंत का बल्ला खामोश रहा था। जिसके चलते 14 पारियों में महज 24 की औसत से 269 रन बनाना उनके कद के मुताबिक नहीं था।

हालांकि, इस बार कहानी बदली हुई नजर आ रही है। पंत पिछले 12 दिनों से लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं और नेट पर पसीना बहा रहे हैं। लखनऊ के लिए पंत की फॉर्म इसलिए भी जरूरी है क्योंकि मिडिल ऑर्डर में उनके बिना टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है।

दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल

LSG vs DC Today Match: इकाना में पंत की अग्निपरीक्षा, क्या दिल्ली के खिलाफ चलेगा लखनऊ का जादू
LSG vs DC Today Match: इकाना में पंत की अग्निपरीक्षा, क्या दिल्ली के खिलाफ चलेगा लखनऊ का जादू

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है। दिल्ली के पास सबसे बड़ा हथियार केएल राहुल के रूप में है, जिन्होंने पिछले सीजन में 539 रन बनाकर अपनी क्लास दिखाई थी। राहुल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी अगर पावरप्ले में सफल रहती है, तो दिल्ली बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के आने से दिल्ली का मध्यक्रम अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक दिख रहा है।

शमी LSG vs DC Today Match

लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कागजों पर बेहद खतरनाक नजर आता है। मोहम्मद शमी की अगुवाई में आवेश खान और मयंक यादव की गति किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्तकर सकती है।

आंकड़ों में कौन भारी?

आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं। जिसमे दिल्ली कैपिटल्स 4 जीत सकी है और लखनऊ सुपर जायंट्स 3 जीत सकी है। खास बात यह है कि पिछले साल दोनों ही भिड़ंत में दिल्ली ने लखनऊ को पटखनी दी थी। ऐसे में लखनऊ के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है।

इकाना का पिच मिजाज

इकाना की पिच आमतौर पर गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों की मददगार रही है। लेकिन इस सीजन में यहां कुछ बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि शाम को ओस की भूमिका अहम हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related