Uchana news : सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा उचाना में विकास रैली में की गई घोषणाओं पर कार्य शुरू हो गया है। करसिंधु गांव को महाग्राम का दर्जा मिलने के साथ यहां के लोगों को आने वाले दिनों में शहरों की तरह सुविधाएं मिलेगी। 18 फरवरी को विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। करसिंधु गांव में एसटीपी बनने के साथ-साथ पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य कार्य जो महाग्राम योजना के तहत होने है उसको लेकर 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है।

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम शुरु (Uchana news)
टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। उचाना शहर के करीब 18 साल पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई थी। सीवरेज पाइप लाइन की चौड़ाई कम होने के चलते बार-बार सीवरेज जाम होने की समस्या के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही थी। काफी समय से लोगों द्वारा नए सिरे से सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। नौ करोड़ रुपये की राशि नए सिरे से नगरपालिका एरिया में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मंजूर होने से सीएम ने जो घोषणा की थी, वो पूरी हो गई है। कसूहन गांव में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण, जलघर का दोबारा से निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर सीएम घोषणा के बाद तीन करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसको लेकर टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। करसिंधु, उचाना नपा एरिया व कसूहन में जन स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न कामों के लिए 62 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
सीएम की घोषणाओं के बाद राशि हुई मंजूर (Uchana news)
उचाना विकास रैली उचाना के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। जो घोषणाएं सीएम नायब सिंह सैनी ने की थी, उनको लेकर राशि मंजूर अलग-अलग विभागों की हो रही है। करसिंधु, कसूहन व उचाना नपा एरिया को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कामों को लेकर 62 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। आने वाले दिनों के टेंडर प्रक्रिया कामों को लेकर होगी। हर घोषणा पर काम आने वाले दिनों में शुरु होता नजर आएगा। विकसित उचाना का जो सपना देखा था वह पूरा होगा। चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के दौरान विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

