CM Nayab Saini Tosham: हरियाणा में विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा कई करोड़ की परियोजनाए चलाई जा रही है ऐसे ही अब फिर CM सैनी ने भिवानी के तोशाम में उन्नत सिंचाई मेले का उद्घाटन करते हुए तोशाम हल्के को करोड़ों रुपये की सौगातें सौंपी। CM Nayab Saini Tosham
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जल संसाधनों का सही उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के चलते CM ने करीब 107 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जिसके चलते बिजली पानी और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली और शिक्षा पर जोर CM Nayab Saini Tosham

CM ने बिडोला गांव में 7.12 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब-स्टेशन के अलावा ढिगावा जाटान में नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्धघाटन किया है। इस इलाके में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए लोहारू, ईशरवाल और भाकड़ा नए सब-स्टेशन की नींव रखी है। कैरू के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके चलते छात्रों को अब शिक्षा के लिए दूर के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प CM Nayab Saini Tosham
तोशाम की स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए मुख्यमंत्री ने यहां के 50 बेड के सिविल अस्पताल को 100 बेड में तब्दील करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए भी बजट आवंटित किया गया है। CM Nayab Saini Tosham
लोक निर्माण विभाग और मार्केट कमेटी की करीब 300 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और नए निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। तोशाम हल्के के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने करीब 5 करोड़ रुपये के कोष की भी घोषणा की।
आधुनिक खेती और मछली पालन का बनेगा हब
‘फिशरीज एक्वा एक्सीलेंस सेंटर का शिलान्यास तोशाम के गांव गरवा में किया गया है जिससे अब यह उतर भारत के किसानो के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। यह केंद्र न केवल मछली पालन की आधुनिक तकनीक सिखाएगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
इसके साथ ही, गांव दिनोद में 98 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और जलापूर्ति विस्तार के लिए स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के तहत एसटीपी निर्माण को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध कराते ही इन सभी कार्यों की रफ्तार और तेज कर दी जाएगी। CM Nayab Saini Tosham

