Monday, July 13, 2026
HomeहरियाणाHaryana weather : फसली सीजन के बीच मौसम डाल रहा खलल, किसान...

Haryana weather : फसली सीजन के बीच मौसम डाल रहा खलल, किसान चिंतित

Haryana weather : फसली सीजन के बीच मौसम के बदले तेवरों ने किसानों की परेशानी बढ़ाई हुई है। मंगलवार दोपहर को बूंदाबांदी हुई। इस दौरान उचाना क्षेत्र के करसिंधू व अलीपुरा गांव में व आसपास के क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद धूप निकल आई थी। लेकिन शाम को दोबारा बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मंडियाें में सरसों लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी बढ़ गई। शेड से बाहर खुले में पड़ी सरसों को ढकना पड़ा। वहीं बुधवार से गेहूं की भी सरकारी खरीद शुरू हो रही है।

कैसा रहेगा मौसम ? (Haryana weather)

इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक तापमान की वजह से गेहूं की फसल जल्दी पकेगी। अगेती फसल पक भी चुकी है। लेकिन मौसम के बार- बार खलल डालने की कटाई को लेकर भी किसान असमंजस में हैं। करीब दो सप्ताह पहले हल्की वर्षा के साथ तेज हवा चलने से काफी स्थानों पर गेहूं की फसल गिर भी गई थी। ऐसे में फसल उत्पादन भी घट सकता है, वहीं गिरी हुई फसल को काटने में भी दिक्कत होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले सप्ताह भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा हो सकती है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा।

खरीद केद्रों पर तैयारी नहीं (Haryana weather)

जिले में सात मंडियों सहित 39 जगह गेहूं की एजेंसियों सरकारी खरीद करेंगी। गांवों में जो खरीद केंद्र बनाए गए हैं, ज्यादातर में चारदीवारी नहीं है। केवल गेहूं खरीद के समय ही वहां की प्रशासन साफ- सफाई करवा कर बिजली, पानी की व्यवस्था करवाता है। इस बार प्रदेश सरकार ने किसानों की बायोमेट्रिक लगाने का प्रविधान किया है। उसके लिए कंप्यूटर या लैपटाप की जरूरत पड़ेगी।

Haryana weather: Weather disrupts crop season, farmers worried
Haryana weather: Weather disrupts crop season, farmers worried

 

खरीद केंद्रों पर मार्केट कमेटी कार्यालय या भवन नहीं हैं और ना ही कंप्यूटर की व्यवस्था है। फसली सीजन में आगजनी की घटनाओं की आशंका के चलते गांवों में दिन के समय बिजली सप्लाई भी बंद रहती है। ऐसे में संबंधित मार्केट कमेटी को खरीद केंद्रों पर किसानों की बायोमैट्रिक लगवाने, सीसीटीवी से निगरानी रखने के लिए लैपटाप की व्यवस्था करनी पड़ेेगी।

नगूरां, शामलो कलां सहित ऐसे कई खरीद केंद्र हैं, जहां आसपास के कई गांवों के किसान गेहूं बेचने के लिए आते हैं। गेहूं की खरीद शुरू होने में दो दिन ही बाकी हैं। लेकिन ज्यादातर खरीद केंद्रों की साफ- सफाई भी नहीं हुई है। बिजली कनेक्शन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी नहीं की गई हैं। शामलो कलां खरीद केंद्र पर उगी झाड़ियां व घास साफ नहीं की गई है। यहां महिलाओं ने उपले रखे हुए थे, जोकि प्रशासन ने उठवा दिए हैं।

कच्चे आढ़तियों के लाइसेंस छह माह के लिए रिन्यू (Haryana weather)

प्रदेश सरकार ने कच्चा आढ़तियों को बड़ी राहत देते हुए उनके लाइसेंस काे छह माह के लिए रिन्यू किया जाएगा। जिससे वे इस सीजन में खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद कर सकेंगे। इससे पहले प्रदेश सरकार ने कच्चे आढ़तियों के लाइसेंस को रिन्यू करने से मना कर दिया था। खरीद केंद्रों पर ज्यादातर कच्चे आढ़ती ही बैठते हैं। जिनके माध्यम से एजेंसियां गेहूं खरीदती हैं। कच्चे आढ़तियों ने सरकार से उनके लाइसेंस रिन्यू करने की मांग की थी। जिसको लेकर 27 मार्च को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का कार्यालय पंचकूला से पत्र जारी हो गया है। जिसमें कहा गया है कि खरीद केंद्र पर मौजूद कच्चे आढ़ती के लाइसेंस को केवल अगले छह माह के लिए रिन्यू किया जाए।

Haryana weather: Weather disrupts crop season, farmers worried
Haryana weather: Weather disrupts crop season, farmers worried

 

सीजन में उठान को लेकर समस्या (Haryana weather)

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि, देशभर में अलग-अगल जगह वर्षा हो रही है। एक ओर जहां खेतों में फसल तैयार है, वहीं दूसरी ओर मंडियों में भी किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों के लिए अभी तक बारदाना नहीं आया है। एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की फसल की खरीद शुरू हो रही है। अभी तक आढ़तियों के पास भी पर्याप्त संख्या में तिरपाल भी नहीं है। सीजन में उठान को लेकर समस्या रहती है। उठान गेहूं खरीद के साथ ही होना चाहिए।

लैपटाप की व्यवस्था की है : सचिव (Haryana weather)

जींद मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि उनके अधीन राजपुरा भैण और मनोहरपुर खरीद केंद्र आते हैं। जहां किसानों की बायोमेट्रिक लगवाने के लिए लैपटाप की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही खरीद केंद्रों की साफ- सफाई करवा कर पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। वर्षा के मौसम को देखते हुए आढ़तियों को तिरपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...