Gas Cylinder Home Delivery : अब गांवों में होगी सिलेंडरों की होम डिलीवरी, डीसी ने गैस एजेंसियों को जारी किए आदेश

Date:

Gas Cylinder Home Delivery : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में सभी गैस वितरकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गैस वितरक गांवों में होम डिलवरी की सुविधा शुरू करें, ताकि ग्रामीणों को गैस सिलिंडर लेने के लिए शहर में नहीं आना पड़े। बता दें कि गैस एजेंसियों की तरफ से गांवों में सप्ताह में एक दिन सिलिंडर की सप्लाई भेजी जाती थी। लेकिन पिछले एक माह से काफी गांवों में सिलिंडर की सप्लाई बंद है। जिसके कारण ग्रामीणों को सिलिंडर लेने के लिए शहर आना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा टीम का गठन (Gas Cylinder Home Delivery)

घर से आनलाइन सिलिंडर बुक करवाने के बाद गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाते हैं, फिर लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ता है। लंबी लाइन होने की वजह से बहुत से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाता, जिसके कारण अगले दिन फिर शहर आना पड़ता है। गांवों में दोबारा सिलिंडर सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि सभी एजेंसी अपने प्रतिदिन के उपलब्ध सिलेंडरों के स्टाक की जानकारी एजेंसी के बाहर चस्पा करें, जिससे आमजन को पूरी जानकारी मिले और भ्रांति नहीं फैले। जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम का गठन किया गया है।

Gas Cylinder Home Delivery: Now cylinders will be delivered at home in villages, DC issued orders to gas agencies
Gas Cylinder Home Delivery: Now cylinders will be delivered at home in villages, DC issued orders to gas agencies

 

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश (Gas Cylinder Home Delivery)

आमजन अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडरों का स्टाक जमा नहीं करें। अगर कहीं पर अवैध स्टाक पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी गैस वितरक का कर्मी अनावश्यक रूप से कालाबाजारी संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। जिला में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। मांग के अनुरूप गैस सिलिंडरों की सप्लाई अधिक हो रही है। इसलिए आमजन को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सभी गैस वितरक अपने- अपने उपभोक्ताओं तक इस बात की जानकारी जरूर पहुंचाएं। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए (Gas Cylinder Home Delivery)

डीसी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दें और गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नियमित व सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें और वितरण व्यवस्था की निगरानी रखें। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार आर्य, सप्लाई इंचार्ज अमित सैनी भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related