Mandi Bhav Today: हरियाणा की सबसे प्रमुख अनाज मंडी में से एक सिरसा अनाज मंडी में इन दिनों व्यपारियों और ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है क्योंकि रबी की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। जिसके चलते मंडी में भारी मात्रा में अवाक् आ रही है। इसी के चलते कल 2 अप्रैल को भी मंडी में कई फसलों के रेट में उठाव चढ़ाव देखने को मिला है जिसके किसानो और व्यपारियों में काफी चहलकदमी देखने को मिली है। Mandi Bhav Today
खास बात यह है कि इस बार सरसों और नरमा की क्वालिटी बेहतर होने के कारण किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आवक का दबाव बढ़ने से कुछ फसलों की कीमतों में मामूली नरमी भी देखी गई है।
नरमा और सरसों में दिखी तेजी Mandi Bhav Today

मंडी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरमा की अधिकतम बोली 8141 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची है, जो किसानों के लिए राहत की खबर है। वहीं नई सरसों की आवक भी अब रफ्तार पकड़ रही है और इसके भाव 6490 रुपये के स्तर को छू रहे हैं। गेहूं की बात करें तो अभी शुरुआती आवक है, इसलिए भाव 2000 से 2400 रुपये के बीच स्थिर बने हुए हैं।
मंडी समिति और स्थानीय व्यापारियों द्वारा जारी किए गए ताजा रेट नीचे दिए गए हैं:
फसल का नाम न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
नरमा 6000 8141
कपास 6000 7311
सरसों 5000 6490
ग्वार 4000 5300
चना 4500 5611
गेहूं (कणक) 2000 2400
जौ 1500 2090
मूंग 4000 5000
बाजरा 1800 1900
क्या कहते हैं मंडी विशेषज्ञ
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गेहूं और जौ की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सिरसा जिला गेहूं उत्पादन में सबसे आगे है, इसलिए यहां सरकारी खरीद केंद्रों पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यदि मौसम साफ रहता है, तो आवक बढ़ने के साथ-साथ कीमतों में स्थिरता आने की संभावना है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं ताकि उन्हें अधिकतम भाव मिल सके।

