Vivo V70 FE: भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में वीवो ने अपनी पकड़ को काफी मजबूत बनाया हुआ है जिसके चलते अब फिर वीवो ने अपना नया प्रोडक्ट मार्किट में उत्तार दिया है यह Vivo V70 FE नाम से लॉन्च किया है। इस बार वीवो ने सिर्फ कैमरा पर ही फोकस नहीं किया बल्कि इस फ़ोन में काफी दमदार बैटरी विकल्प भी दिया है।
जिसके चलते इस फोन के चर्चे चारो तरफ हो रहे है। वैसे देखा जाए तो 7000mAh की बैटरी वाला फ़ोन काफी भारी होता है लेकिन इस फ़ोन की मोटाई सिर्फ 7.59 MM की है। जो आधुनिक युग का नया नमूना पेश हुआ है।
कैमरा और डिस्प्ले Vivo V70 FE

Vivo V70 FE के पिछले हिस्से में f/1.88 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। यानी हिलते हुए कैमरा के साथ भी शानदार फोटो और वीडियो शूट किए जा सकेंगे।
सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण यह फ़ोन तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट साफ नजर आता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर Vivo V70 FE
इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm पर बेस्ड है। यह न सिर्फ गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस देता है, बल्कि बैटरी की खपत को भी कम करता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित लेटेस्ट OriginOS 6 पर चलता है, जो यूजर्स को एकदम नया इंटरफेस प्रदान करेगा। साथ ही, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 की डबल रेटिंग मिली है, जो इसे रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए फिट बनाती है।
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो वीवो ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है। 8GB+128GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट 40,999 रुपये जबकि टॉप मॉडल 12GB+256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में मिलेगा।
ग्राहक इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो केस्टोर से प्री-बुक कर सकते हैं। नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू जैसे रंगों में उपलब्ध यह फोन 9 अप्रैल से सीधे स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

