Jind Fire Accident : जींद जिले में आग से 3 एकड़ गेहूं की फसल जली, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Date:

Jind Fire Accident : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के देशखेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Jind Fire Accident: Fire in Jind district burns 3 acres of wheat crop, brought under control after hard work
Jind Fire Accident: Fire in Jind district burns 3 acres of wheat crop, brought under control after hard work

 

देशखेड़ा गांव निवासी किसान रवि ने बताया कि वह अपने खेत के पास ही मौजूद थे, तभी आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें सूचना दी कि उनके खेत में आग लग गई है। प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

किसानों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई। तब तक लगभग तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related