Jind Education : फार्म 6 सबमिट करने की तारीख को शिक्षा विभाग ने बढ़ाया आगे, 5 अप्रैल तक अपलोड होंगे फार्म

Date:

Jind Education : नए शैक्षणिक सत्र में फीस बढ़ाने से पहले निजी स्कूलों को फार्म-6 अनिवार्य रूप से भरना होता है। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार पहले 31 मार्च तक फार्म-6 जमा करवाने का समय स्कूलों को दिया गया था, लेकिन 31 मार्च तक सभी स्कूल पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब फार्म छह अपलोड करने की तारीख को पांच अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

जानिए कैसा हुआ डाटा अपडेट ? (Jind Education)

30 मार्च के बाद से डाटा अपडेट नहीं हुआ है। 30 मार्च को शाम पांच बजे तक प्रदेश के 9230 स्कूलों में से 5845 स्कूलों ने फार्म 6 अपडेट कर दिया था और 3385 स्कूलों का फार्म छह सबमिट होना बाकी था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार फार्म-6 में स्कूल के मुखिया का नाम, फोन नंबर, ई-मेल आईडी, स्कूल का पिन कोड, प्रबंधन समिति या ट्रस्ट का नाम भरना जरूरी है। स्कूल की मान्यता की कापी भी लगाना आवश्यक है। इसके अलावा स्कूल की कक्षा अनुसार फीस से लेकर विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं व स्टाफ संबंधी जानकारी देना जरूरी है। साथ ही स्कूल की परिवहन व शैक्षणिक भ्रमण सहित सभी प्रबंधों की जानकारी देनी होती है।

Jind Education: The Education Department has extended the date for submitting Form 6; forms will be uploaded by April 5.
Jind Education: The Education Department has extended the date for submitting Form 6; forms will be uploaded by April 5.

 

स्कूलों को क्या करना होगा ? (Jind Education)

स्कूल केवल पंजीकरण, दाखिला, बोर्ड परीक्षा व फार्म में घोषित समग्र फीस ही ले सकेंगे। फार्म-6 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसे हर निजी स्कूल को फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा विभाग को देना होता है। इसमें स्कूल को फीस बढ़ाने का कारण, स्टाफ का वेतन, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च, सुविधाओं और अन्य वित्तीय विवरण देना होता है। इसका उद्देश्य फीस वृद्धि को पारदर्शी और नियंत्रित रखना है। फार्म-6 आनलाइन भरा जाता है। शिक्षा विभाग पोर्टल खोलता है, जिस पर स्कूल लागिन कर जरूरी जानकारी अपलोड करते हैं।

 

30 मार्च को शाम पांच बजे तक फार्म छह अपडेट होने का डाटा (Jind Education)

जिला-कुल स्कूल-फार्म सबमिट-बिना सबमिट वाले स्कूलों की संख्या

  • अंबाला-297-202-95
  • भिवानी-415-246-169
  • चरखीदादरी-161-100-61
  • फरीदाबाद-1372-731-641
  • फतेहाबाद-254-160-94
  • गुरुग्राम-583-290-293
  • हिसार-646-461-185
  • झज्जर-366-244-122
  • जींद-396-253-143
  • कैथल-332-211-121
  • करनाल-463-314-149
  • कुरुक्षेत्र-297-207-90
  • महेंद्रगढ़-257-182-75
  • नूहं-227-134-93
  • पलवल-574-337-237
  • पंचकूला-147-97-50
  • पानीपत-509-314-195
  • रेवाड़ी-293-167-126
  • रोहतक-377-248-129
  • सिरसा-333-245-88
  • सोनीपत-591-511-80
  • यमुनानगर-340-191-149
  • कुल-9230-5845-3385

सभी स्कूलों को फार्म-6 आनलाइन भरना अनिवार्य (Jind Education)

जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूलों को फार्म-6 आनलाइन भरना अनिवार्य है। पहले फार्म 6 सबमिट करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर अब पांच अप्रैल तक कर दिया गया है। ऐसे में जो स्कूल फार्म 6 नहीं भर पाए हैं, उन्हें चाहिए कि निर्धारित अवधि में वह फार्म अपलोड करें। फार्म छह अपलोड करने के बाद ही नए सत्र में फीस बढ़ोतरी कर सकेंगे। अगर किसी स्कूल ने फार्म-6 में भरी जाने वाली फीस से अधिक फीस विद्यार्थियों से वसूली तो शिक्षा विभाग की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related