Saturday, July 11, 2026
HomeहरियाणाJind CM announcement : जींद में सीएम की घोषणा, सफीदों अस्पताल अपग्रेड,...

Jind CM announcement : जींद में सीएम की घोषणा, सफीदों अस्पताल अपग्रेड, पिल्लूखेड़ा बनेगी तहसील, दो पशु अस्पताल भवन

Jind CM announcement : हरियाणा के जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद रैली में सीएम नायब सैनी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। पिछले विधानसभा चुनाव के संकल्प के 217 वादे किए थे। 217 में से 60 वादों को पूरा किया गया है। 157 वादों पर गति से काम चल रहा है। आज हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच है। सरकार राष्ट्र प्रथम की नीति पर चल रही है। जब भी देश पर वैश्विक संकट आया है तो प्रधानमंत्री लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को सफीदों की अनाजमंडी में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना और दुराया ये संकल्प (Jind CM announcement)

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विपक्ष को बताना चाहते हैं कि 1384 करोड़ रुपये सफीदों में पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने खर्च किए हैं। कांग्रेस ने मात्र 552 करोड़ रुपये दस वर्ष में खर्च किए थे। जोकि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। सफीदों की यह धरती परीश्रम, त्याग और सत्य का प्रतीक रही है। इसी धरती से विकास और विकल्प और भविष्य नई हुंकार उठी है। लोगों के चेहरे पर एक ही विश्वास है कि भारत बदल रहा है। हरियाणा आज आगे बढ़ रहा है। वही जोश और विश्वास व ऊर्जा सफीदों की धरती पर लोगों के चेहरे पर देखने को मिल रही है।

यह परिवर्तन मजबूत नेतृत्व की देन है। इसने गरीब के घर तक विकास पहुंचाया है और हर नागरिक को विश्वास दिलाया है कि उसका सपना देश का सपना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उनका इरादा और लक्ष्य स्पष्ट है। हरियाणा का हर नागरिक खुशहाल, युवा आत्मनिर्भर हो, यह सोच सरकार की है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, चेयरमैन अमरपाल राणा, चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, कलीराम पटवारी, कैप्टन योगेश बैरागी, गुलाब सैनी, चेयरमैन मार्किट कमेटी चंद्र सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन अनिता अदलखा भी मौजूद रहे।

Jind CM announcement: CM's announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings
Jind CM announcement: CM’s announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings

 

मुख्यमंत्री ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए यह की घोषणाएं (Jind CM announcement)

मुख्यमंत्री ने पिल्लूखेड़ा को उपतहसील से तहसील बनाने की घोषणा की। हरियाणा बैरागी सभा के सफीदों हलका प्रधान बलजीत बैरागी ने मुख्यमंत्री के सामने सभा को धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही जमीन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफीदों के अस्पताल को 100 बैड में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा सिवानामाल व गांव खातला में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। सफीदों में रामसर पार्क तथा आडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा। शहर में विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। पानीपत रोड से नगरपालिका की सीमा में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सफीदों में बीएससी नर्सिंग कालेज के भवन का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।

शिक्षण संस्थानों को लेकर ये घोषणाएं (Jind CM announcement)

सरला मेमोरियल कन्या राजकीय महाविद्यालय की चारदीवारी का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। पीपल वाला मोहल्ला वार्ड नंबर सात गुल्जारी चौक कालोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन को नियमानुसार हटाया जाएगा। गांव खेड़ा खेमावती में 33 केवी सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 33 एमवी की जाएगी तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को कंडम घोषित करने के बाद नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। खेड़ी तलौडा स्थित 132 केवीए सब स्टेशन पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 40.45 एमवीए तथा 132.33 केवीए किया जाएगा। गांव सीवानमाला में 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। रजाना कलां तथा ढाठरथ गांवों में पीएचसी की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। सरकारी स्कूलों में एक करोड़ रुपये की लागत से सिविल वर्क करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्धि होने पर फायर स्टेशन बनाया जाएगा। सफीदों फायर स्टेशन को दो नए फायर टेंडर दिए जाएंगे।

Jind CM announcement: CM's announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings
Jind CM announcement: CM’s announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings

 

धार्मिक स्थलों को लेकर किया ये एलान (Jind CM announcement)

सफीदों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा एचएसवीपी के सेक्टर में प्लांट आवंटन के लिए आवेदन करने उपरांत नियमानुसार प्लाट आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाएगी। गंगोली, कालवा, भड़ताना, सब माइनर तथा सीवानामाल डिस्ट्रीब्यूटरी की 12.50 करोड़ रुपये की लागत से रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी तथा गांव में ग्राम सचिवालय भी बनवाया जाएगा। अंटा में कैनाल रेस्ट हाउस की मरम्मत कराई जाएगी। पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सफीदों क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।

इन गांवों के विकास में करोड़ों रुपये होंगे खर्च (Jind CM announcement)

ग्राम पंचायत मुआना की शामलात भूमि में बायोगैस संयंत्र लगाया जाएगा। मोरखी गांव में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। कालवा गांव के ययाति सूर्य कुंड ऐतिहासिक मंदिर की रिटेनिंग वाल बनवाई जाएगी। बीडीपीओ सफीदों के कार्यालय का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। विभिन्न गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य करवाए जाएंगे। अनाज मंडी सफीदों में सड़क की मरम्मत व नए शेड कवर व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। पिल्लूखेड़ा में जमीन उपलब्ध होने पर सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। सफीदों व पिल्लूखेड़ा के विभिन्न गांवों को जोडऩे वाली सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण तथा मरम्मत के लिए छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

सफीदों और पिल्लूखेड़ा में होंगे ये विकास कार्य (Jind CM announcement)

नई अनाज मंडी पिल्लूखेड़ा का जमीन उपलब्ध होने पर अतिरिक्त विस्तार किया जाएगा। सफीदों में नया रेस्ट हाऊस बनाया जाएगा। इस पर लगभग 9.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भंभेवा में ड्रेन के पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की 12 सड़कों का पुननिर्माण किया जाएगा। सफीदों विधानसभा क्षेत्र की 203.5 किलोमीटर लंबाई की 49 सड़कें, जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। 22.89 करोड़ रुपये की लागत से 39.36 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। मार्केट कमेटी की 173.29 किलोमीटर लंबाई की 63 सड़कें जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। इसी कड़ी में 56.70 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़कों की विशेष मरम्मत 5.86 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए अलग से पांच करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

Jind CM announcement: CM's announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings
Jind CM announcement: CM’s announcement in Jind, Safidon hospital upgrade, Pillukheda to become tehsil, two veterinary hospital buildings

विकसित भारत, विकसित हरियाणा के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा : मोहन लाल बडौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि यह जनसभा न केवल जनता के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का भी प्रमाण है। उन्होंने आज हरियाणा और देश में एक ही चर्चा है कि मुख्यमंत्री हो तो नायब सिंह सैनी जैसा हो। प्रदेश को ऐसा जनप्रिय और विकासोन्मुख नेतृत्व मिला है, जिसने विकास की रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत, विकसित हरियाणा के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में नहीं अंतर: डा. कृष्ण मिढ़ा

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा है कि वर्तमान सरकार के दौरान प्रदेश में विकास की नई बयार आई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक मंत्र पर प्रदेश के सवार्गिंण विकास का जो नक्शा तैयार किया उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने और गति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि जिन्होंने परीक्षा पास की उन्हें नौकरी प्रदान कर बाद में मुख्यमंत्री की शपथ लुंगा। अपने वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री ने करीब 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग देकर साबित कर दिया कि उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।

विधायक राम कुमार गौतम ने रखीं प्रमुख मांग (Jind CM announcement)

रैली के संयोजक विधायक रामकुमार गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी नेतृत्व क्षमता ने सरकार को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को मजबूती दी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। विधायक ने सफीदों क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सफीदों की जनता की इन सभी मांगों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...