Hydrogen train update : हाइड्रोजन प्लांट में खराब पड़े इलेक्ट्रोफायर के कारण बाहर से मंगवाई जा रही गैस

Date:

Hydrogen train update : जींद हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रोफायर खराब होने के कारण बाहर से गैस मंगवाई जा रही है। शनिवार को चेन्नई से गैस का दूसरा टैंकर आया है। इससे पहले एक अप्रैल को गैस का टैंकर मंगवाया गया था। पहले टैंकर में जो गैस आई थी उसे प्लांट के स्टोरेज टैंक में भर दिया गया है। इसके अलावा हाइड्रोजन प्लांट में बने कान्फ्रेंस हाल के लिए फर्नीचर का सामान आ गया है। फर्नीचर की जांच के लिए दिल्ली शकूरबस्ती से अधिकारी आए थे।

ट्रेन में लगेगा फर्नीचर का सामान (Hydrogen train update)

दिल्ली से आए अधिकारियों ने कान्फ्रेंस हाल में फर्नीचर का सामान सही तरीके से लगाने के निर्देश दिए और फिर वापस चले गए। कान्फ्रेस हाल में कर्मचारी भविष्य में होने वाली मीटिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं इलेक्ट्रोफायर ठीक होने में समय लग सकता है। 27 मार्च को ट्रेन का पांचवां परफार्मेंस ट्रायल हुआ था। इससे पहले इलेक्ट्रोफायर के लिए जर्मनी से सामान मंगवाया गया था, जिससे बेहतर गुणवत्ता वाली गैस का उत्पादन हो रहा था। इससे ट्रेन की अच्छी माइलेज आ रही थी। 30 मार्च को हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूरबस्ती भेजा गया, जो अभी तक जींद नहीं लौटी है। ट्रेन के दिल्ली से लौटने के बाद जल्द ही सीआरएस की ट्रायल हो सकती है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related