xiaomi redmi note 15 SE: रेडमी शुरू से ही स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ जमकर रखे हुए है जिसके चलते इस बार फिर शाओमी की और से तकड़ा देव कहला जा रहा है। जिसके चलते कंपनी की और से xiaomi redmi note 15 SE को बाजार में पेश किया है। यह फोन न केवल अपने स्लीक और प्रीमियम डिजाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसमें दिए गए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स और दमदार बैटरी बैकअप इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। xiaomi redmi note 15 SE
शाओमी के अनुसार इस फोन को आधुनिक यूजर्स की क्रिएटिविटी और कनेक्टिविट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 7.35 मिमी की मोटाई और केवल 178 ग्राम वजन के साथ यह हाथ में काफी हल्का और प्रीमियम अहसास देता है।
कीमत xiaomi redmi note 15 SE

Redmi Note 15 SE को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। खास बात यह है कि लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी ‘स्पेशल डिस्काउंट’ भी ऑफर कर रही है।
6GB+128GB: प्रभावी कीमत ₹19,999 MRP 24,999
8GB+128GB: प्रभावी कीमत ₹21,999 MRP 25,999
8GB+256GB: प्रभावी कीमत ₹23,999 MRP 27,999
इसके अलावा ऑफर्स में अगर आप ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹2,000 की सीधी छूट पा सकते हैं। साथ ही, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है। इस फोन की पहली सेल 7 अप्रैल, 2026 से फ्लिपकार्ट और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। फोन के अंदर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगा है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
सुरक्षा के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, कंपनी ने 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट का वादा किया है ।
बैटरी और मजबूती xiaomi redmi note 15 SE
अक्सर स्लिम फोन में छोटी बैटरी दी जाती है, लेकिन शाओमी ने यहाँ इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। फोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मजबूती के मामले में भी यह पीछे नहीं है; इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, यानी 1.7 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी यह सुरक्षित रह सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP65 और IP66 की रेटिंग दी गई है।
कैमरा और स्मार्ट फोटोग्राफी अब और आसान
Redmi Note 15 SE में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा है। लेकिन असली जादू इसके AI टूल्स में है।

