PBKS vs KKR Match: IPL 2026 का रोमांच अपने चर्म पर पहुंच गया है जिसके चलते कल पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बिच ईडन गार्डन्स में काफी अहम मुकाबला खेला जाना था जिसके चलते कल रात को मैच शुरू तो हुआ लेकिन तभी कुछ ही समय बाद बारिश शुरू हो गई जिसके चलते मैच आगे नहीं बढ़ पाया। PBKS vs KKR Match
जिसके चलते घंटों इंतजार के बाद भी जब मैदान खेलने लायक नहीं हुआ, तो अंपायरों ने खेल रद्द करने का फैसला सुनाया। इस बेनतीजा रहे मैच के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है।
खेल की शुरुआत और बारिश का खलल PBKS vs KKR Match

टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन ईडन की पिच पर पंजाब के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया। जिसके चलते केवल 3.4 ओवर ही हुए थे कि काले बादलों ने पूरे मैदान पर छा गए थे और जिसके चलते KKR ने केवल 26 रन के लक्ष्य को ही प्राप्त किया था। PBKS vs KKR Match
जिसके साथ ही 2 बड़े विकेट भी चटका दिए थे। फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने जल्द ही विकेट गवा दिया जबकि रहाणे (8*) और युवा अंगकृष रघुवंशी (7*) क्रीज पर मौजूद थे, तभी बारिश ने मैच पर ब्रेक लगा दिया।
लगातार दूसरे सीजन में वही कहानी
हैरानी की बात यह है कि ईडन गार्डन्स में केकेआर और पंजाब के बीच किस्मत का यह खेल लगातार दूसरे साल दोहराया गया है। पिछले सीजन में भी इसी मैदान पर इन दोनों टीमों का मुकाबला कुदरत के कहर के कारण पूरा नहीं हो पाया था। रात 11:14 बजे तक के कट-ऑफ टाइम के बावजूद जब ग्राउंड स्टाफ गीले आउटफील्ड को सुखाने में नाकाम रहा, तब अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच समाप्ति की घोषणा की।
पॉइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर PBKS vs KKR Match
भले ही मैच का नतीजा न निकला हो, लेकिन अंकों के बंटवारे ने पॉइंट्स टेबल की सूरत बदल दी है जिसके चलते पंजाब किंग्स इस एक अंक के साथ पंजाब के 3 मैचों में 5 अंक हो गए हैं, जिससे वह तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वही केकेआर कोलकाता के लिए यह सीजन की पहली राहत रही, क्योंकि बिना कोई मैच जीते ही उनका अंक तालिका में खाता खुल गया है। PBKS vs KKR Match
विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब के लिए यह अंक किसी बोनस से कम नहीं है क्योंकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की शुरुआत की थी। वहीं केकेआर के लिए यह एक चेतावनी है कि उनके टॉप ऑर्डर को शुरुआती झटकों से उबरने की रणनीति पर काम करना होगा। KKR के लिए यह मैच सबक के साथ राहत भी लेकर आया है क्योंकि शुरुआत में विकेट का गिरना हौसला खत्म करता है जिसके चलते टीम पर दबाव बढ़ जाता है। वही बारिश के चलते मैच धूल गया और टीम बिना आगे मैच खेले ही एक पॉइंट की हक़दार हो गई।

