Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज महाप्रबंधकों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Date:

Haryana Roadways GM Transfer : हरियाणा में परिवहन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें राज्य परिवहन विभाग में कार्यरत जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार हाल ही में पदोन्नत हुए नवीन कुमार को मुख्यालय चंडीगढ़ से हरियाणा रोडवेज रोहतक में जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कुमार को भी चंडीगढ़ मुख्यालय से फतेहाबाद भेजा गया है। इसके अलावा अनित कुमार को सिरसा से झज्जर, जबकि कुलदीप जांगड़ा को नूंह से सिरसा ट्रांसफर किया गया है। संजीव तिहाल को झज्जर से चंडीगढ़ मुख्यालय में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा प्रदीप कुमार को चंडीगढ़ से नूंह भेजा गया है। समिंदर को पदोन्नति के बाद चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनाती दी गई है।

haryana roadways GM transfers list 2026 pdf
haryana roadways GM transfers list 2026 pdf

Haryana Roadways : खाली पदों, आपसी स्थानांतरण के आधार पर हुए ट्रांसफर

यह सभी तबादले रिक्त पदों और आपसी स्थानांतरण के आधार पर किए गए हैं। आदेश हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू की ओर से जारी किया गया है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी...

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का...