Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 15 डॉलर टूटा, भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

Date:

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक कूटनीति से आई बड़ी खबर के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में हलचल मचा दी है। जिसका सीधा फायदा अब भारत को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बिच युद्ध विराम की सहमति और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की खबरों के बीच अब एक दम से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ गई है। Petrol Diesel Price Today

बुधवार सुबह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 15 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट के तुरंत बाद घरेलू सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती कर आम जनता को राहत दी है। पटना से लेकर गाजियाबाद तक, कई बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें नीचे आई हैं।

ग्लोबल मार्केट में क्रैश हुआ क्रूड, 14% की आई गिरावट Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 15 डॉलर टूटा, भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे
Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 15 डॉलर टूटा, भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

पिछले कुछ हफ्तों से जो कच्चा तेल 100 डॉलर के ऊपर टिक कर महंगाई का डर दिखा रहा था, वह बुधवार को अचानक 100 डॉलर के नीचे फिसल गया। जिसके चलते ब्रेंट क्रूड करीब 14 डॉलर की ऐतिहासिक गिरावट के साथ अब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

वही WTI क्रूड इसमें भी लगभग 15.60 डॉलर की कमी आई है और यह 97.37 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही दिन में 14 फीसदी की यह गिरावट वैश्विक सप्लाई चेन के लिए बहुत बड़ी राहत है।

आपके शहर में क्या हैं आज के भाव

कच्चे तेल की इस गिरावट का असर भारत के विभिन्न राज्यों में देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुछ प्रमुख शहरों में कीमतों का हाल कुछ इस प्रकार है अब गाजियाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 29 पैसे की कटौती हुई है, जिसके बाद नई कीमत 94.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल भी 34 पैसे सस्ता होकर 87.47 रुपये पर आ गया है।

हरियाणा के इस साइबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहाँ पेट्रोल 34 पैसे गिरकर 95.51 रुपये और डीजल 33 पैसे की कमी के साथ 87.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में भी राहत की लहर है। यहां पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 105.48 रुपये और डीजल 10 पैसे घटकर 91.72 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है।

क्यों गिर रहे हैं दाम Petrol Diesel Price Today

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होना तेल बाजार के लिए ऑक्सीजन की तरह काम कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का वह सबसे अहम रास्ता है जहां से वैश्विक तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके खुलने की खबर ने सप्लाई बाधित होने के डर को खत्म कर दिया है। Petrol Diesel Price Today

भारत अपनी तेल जरूरतों का 80% से अधिक हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली हर एक डॉलर की गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राजकोषीय घाटे को कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने में मददगार साबित होती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related